LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Jharkhand News: झारखंड के इस शहर में बसाया जाएगा आधुनिक टाउनशिप, 500 एकड़ भूमि पर होगा अत्याधुनिक आवासों का निर्माण

Jharkhand News: झारखंड सरकार की ओर से जमशेदपुर के आसपास के क्षेत्र में आधुनिक टाउनशिप बसाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए 500 एकड़ भूमि की मांग की गई है।

Jharkhand News: झारखंड के इस शहर में बसाया जाएगा आधुनिक टाउन
झारखंड में बसाया जाएगा मॉडर्न टाउनशिप- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड सरकार की ओर से निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों को किफायती और सुविधाजनक आवास मुहैया कराने के उद्देश्य से शहर में आधुनिक टाउनशिप बसाने की तैयारी की जा रही है। टाउनशिप को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

शुरु की जा चुकी है तैयारी

झारखंड सरकार की ओर से इसकी तैयारी भी शुरु कर दी गई है और राज्य सरकार की ओर से  जमशेदपुर के आसपास में 500 एकड़ भूमि की मांग की गई है। पहले चरण में कम से कम 100 एकड़ भूमि पर मास्टर प्लान के अनुसार काम शुरू होगा। योजना के अंतर्गत हर टाउनशिप को इस प्रकार डिजाइन किया जाएगा कि आसपास के शहरी क्षेत्रों पर जनसंख्या और बुनियादी सुविधाओं का दबाव कम हो। 

अत्याधुनिक सुविधाओँ से लैस होगा टाउनशिप

झारखंड सरकार के द्वारा विकसित किए जा रहे टाउनशिप में चौड़ी सड़कों, हरियाली वाले पार्कों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक भवनों, स्कूल-कॉलेज, खेल के मैदान और पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही, डिजिटाइज्ड इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त यह टाउनशिप पूरी तरह आधुनिक होंगी।

कम से कम एक लाख आवासों का होगा निर्माण

राज्य सरकार का लक्ष्य इन योजनाओं के माध्यम से कम से कम एक लाख नए आवासों का निर्माण करना है। इनमें निम्न, मध्यम और उच्च आय वर्ग के लिए मकान शामिल होंगे। शहर पर बढ़ते दबाव को संतुलित किया जा सकेगा। नई टाउनशिप ही नहीं हाउसिंग सोसाइटियों का भी पुनर्विकास भी किया जाएगा। पुराने मकानों को तोड़कर वहां नए और मजबूत भवन बनाए जाएंगे।

NSIT
Nsmch