LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Jharkhand News : मईयां सम्मान योजना की किश्तों को लेकर मंत्री ने दिया बड़ा संकेत, जानिए कब आ सकती है अगली किश्त

Jharkhand News :झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मईयां सम्मान योजना की किश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। कहा कि सरकार कभी भी इस योजना की किश्त जारी कर सकती है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News : मईयां सम्मान योजना की किश्तों को लेकर मंत्र

Ranchi : झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि हमारी सरकार मईयां सम्मान योजना की किश्तों को लेकर लगातार विभाग के संपर्क में है और इस योजना की किश्तों को कभी भी जारी किया जा सकता है।

ग्रामीण विकास मंत्री ने दिए संकेत

बजट सत्र के दूसरे दिन सदन से बाहर मीडिया से बात करते हुए दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार ने इससे पूर्व भी महिला लाभार्थियों के खाते मे दशहरा,छठ और क्रिसमस जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान किश्तों का भुगतान किया था। ऐसे में होली को देखते हुए यह कयास लगाया जा सकता है कि सरकार इस योजना के बकाए किश्तों का भुगतान कर दे।

एक साथ होगा किश्तों का भुगतान 

ग्रामीण मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने एक और बड़ा संकेत देते हुए कहा कि महिला दिवस भी महिलाओं के लिए खास अवसर है। ऐसे में यह भी उम्मीद की जा सकती है कि सरकार महिलाओं को ध्यान में रखते हुए इस खास अवसर पर भी मईय़ां सम्मान योजना के किश्तों की राशि का भुगतान कर सकती है। मंत्री के इस संकेत से यह भी उम्मीद की जाने लगी है कि सरकार एक साथ ही तीन महीने की किश्तों का भुगतान करने का मन बना रही है। 

मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

गौरतलब है कि झारखंड चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश की महिलाओं को मईया सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये देने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद इस योजना को लागू भी किया गया और महिला लाभार्थियों को इसके अंतर्गत 2500 रुपये की दो किश्तों का भुगतान भी किया गया। लेकिन पिछले तीन महीने से इस योजना की किश्तों का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

फर्जी आवेदकों की हो रही जांच

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक कार्यक्रम के दौरान मईयां सम्मान योजना की किश्तों के भुगतान के लिए राशि का आवंटन भी किया था। लेकिन अब तक किश्तों को जारी नहीं किया गया है। सरकार का कहना है कि इस योजना में फर्जी आवेदकों की संख्या को देखते हुए सभी लाभार्थियों के भौतिक सत्यापन का काम चल रहा है। इसी वजह से किश्तों के भुगतान में देरी हो रही है। अब ग्रामीण विकास मंत्री के बयान के बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे है कि सरकार महिला दिवस या होली के अवसर पर तीनों महीनों के किश्तों का भुगतान किया जा सकता है।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट