LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना जू में पर्यटकों को मिलेंगी नई सुविधाएं, जल्द शुरू होंगी दो अत्याधुनिक फूड कियोस्क और सोवेनियर शॉप
  • Bihar News : पटना जू में पर्यटकों को मिलेंगी नई सुविधाएं, जल्द शुरू होंगी दो अत्याधुनिक फूड कियोस्क

  • Mallikarjun Kharge
  • नीतीश कुमार पर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे... श्रीकृष्ण बाबू को भारत रत्न दिलाएगी कांग्रेस

  • Bihar News : राघोपुर में 13 मासूमों के दशकर्म में जमकर हुआ बवाल, प्रशांत किशोर के सामने आपस में भिड़े BJP और JDU नेता
  • Bihar News : राघोपुर में 13 मासूमों के दशकर्म में जमकर हुआ बवाल, प्रशांत किशोर के सामने आपस

  • Bihar News : अनंत सिंह को जदयू से बाहर किये जाने पर बोले केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, कहा-कार्रवाई पार्टी प्रमुख का अधिकार
  • Bihar News : अनंत सिंह को जदयू से बाहर किये जाने पर बोले केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, कहा-कार्रवाई

  • Gaurav Rai
  • माँ की याद में गौरव राय की नेक पहल, जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन और बच्चों को बांटे

Jharkhand News: झारखंड में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत किया गया मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, 72 प्रशिक्षुओं का हुआ चयन

Jharkhand News: झारखंड के रांची स्थित दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र रातू में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्लेसमेंट मेगा ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें 107 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

Jharkhand News: झारखंड में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत कि
झारखंड में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत किया गया मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के रांची में मुख्यमंत्री सारथी योजना झारखंड के तहत दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र रातू में प्लेसमेंट मेगा ड्राइव का आयोजन किया गया. झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के अमित कुमार विजय ने प्रवासन सहायता केंद्र और हेल्प कॉल सेंटर टोल फ्री नंबर 1800 123 3444 की जानकारी देते हुए झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

युवाओं को दिया जाता है निःशुल्क प्रशिक्षण

इस योजना के तहत आयोजित  प्लेसमेंट मेगा ड्राइव में 107 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया, जिसमें 72 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया और 60 प्रशिक्षुओं को कौशल पाठ्यक्रम पूरा करने का प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत झारखंड के 18-35 वर्ष के युवाओं के लिए नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद रोजगार से जोड़े जाने का अभियान चलाया जा रहा है।

योजना से जुड़े कई लोग उपस्थित रहे

रोजगार मेले में जेएसडीएमएस के प्लेसमेंट इंचार्ज चंद्रशेखर सिंह, रांची जिला के यूएनडीपी अमित कुमार विजय, शक्ति इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के केंद्र परियोजना प्रमुख किशोर कुमार सिंह, सेंटर मैनेजर चित्रकांत, प्लेसमेंट मैनेजर उमेश कुमार यादव, प्रशिक्षण प्रबंधक शक्ति, समेत कई लोग उपस्थित थे।