LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

MEDICAL EDUCATION - रिम्स में बढ़ेगी एमबीबीएस की सीटें, नेशनल मेडिकल कमिशन को भेजा गया प्रस्ताव, जानिए आगे की प्रक्रिया

MEDICAL EDUCATION - झारखंड की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस(रिम्स) में एमबीबीएस की सीटों को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए नेशनल मेडिकल कमिशन को प्रस्ताव भेजा गया है।...पढ़िए आगे

MEDICAL EDUCATION -  रिम्स में बढ़ेगी एमबीबीएस की सीटें, नेश
रिम्स रांची में बढ़ाई जाएगी एमबीबीएस की सीटें- फोटो : ABHISHEK SUMAN

RANCHI - अगर आप रांची स्थित प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस(रिम्स) में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए इच्छुक हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल रिम्स प्रबंधन एमबीबीएस की सीटों को बढ़ाने पर विचार कर रही है।

रिम्स प्रबंधन का कहना है कि कॉलेज में 250 सीटों पर पढाई की समुचित व्यवस्था है। 250 सीटों के लिए जितनी आधारभूत संरचना, मैनपावर और सुविधा की आवश्यकता होनी चाहिए, उसे पूरा कर लिया गया है और नेशनल मेडिकल कमिशन को इस पर विचार करने के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है।

अभी 180 सीटें, पांच साल से सीटों को बढ़ाने की बन रही योजना

बता दें कि रिम्स में अभी तक एमबीबीएस की कुल 180 सीटों पर पढ़ाई होती है।सीटों में बढ़ोतरी को लेकर रिम्स प्रबंधन पिछले पांच वर्षों से प्रयास कर रही है और नेशनल मेडिकल कमिशन को इसके लिए कई बार प्रस्ताव भी भेजे गए हैं। लेकिन आवश्यक मानकों के अभाव में नेशनल मेडिकल कमिशन ने अभी तक इसके लिए अनुमति  नहीं दी है।

NSIT
Nsmch

नेशनल मेडिकल कमीशन की टीम कर सकती है निरीक्षण

रिम्स प्रबंधन का कहना है कि इसबार सभी मानकों को पूरा करके ही इस प्रस्ताव को भेजा जा रहा है। ऐसे में नेशनल मेडिकल कमिशन की टीम कभी भी रिम्स का दौरा कर सकती है और रिम्स के द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर निरीक्षण कर सकती है।

ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि इस बार रिम्स में सीटों की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को इस बार नेशनल मेडिकल कमिशन से मंजूरी मिल जाए। हालांकि सूत्रों की मानें तो मैनपावर में डॉक्टरों और नर्सों की कमी अभी भी है जिसे जल्द ही विज्ञापन निकाल कर पूरा कर लिया जाएगा।

REPORT - ABHISHEK SUMAN