LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Exam News : मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पर लग सकता है ग्रहण, लगभग सात लाख विद्यार्थी होंगे प्रभावित, जानिए क्या है वजह

Exam News : राज्य में आयोजित होनेवाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पर ग्रहण लग सकता है. इससे प्रदेश के करीब सात लाख परीक्षार्थी प्रभावित हो सकते हैं. जानिए क्या है वजह......

Exam News :  मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पर लग सकता है ग्रहण,
परीक्षा पर ग्रहण - फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI : राज्य में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा देनेवाले परीक्षार्थियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। इस परीक्षा के लिए अभी तक एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। जिससे छात्र परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। झारखंड सरकार की झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 11 फरवरी से राज्य में मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा को शुरू करने का ऐलान किया था, लेकिन अभी तक इन परीक्षाओँ के लिए काउंसिल की ओर से एडमिट कार्ड भी जारी नहीं किया गया है। 

पहले भी रद्द् हो चुकी है परीक्षा

एडमिट कार्ड नहीं जारी होने की स्थिति में ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 28 जनवरी को आठवीं और 29-30 जनवरी को नौवीं की होने वाली परीक्षा के तर्ज पर कहीं इस परीक्षा को भी स्थगित ना करना पड़े।

रिक्त है जैक अध्यक्ष का पद

गौरतलब है कि झारखंड सरकार को जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की नियुक्ति करनी है। ये दोनों पद 18 जनवरी से खाली है। अगर इन पदों पर तय समय-सीमा से पहले नियुक्ति नहीं हो पाती है तो आठवीं एवं नौवीं कक्षा के तर्ज पर आगामी परीक्षा के रद्द होने की पूरी संभावना है।

अधर में है भविष्य 

इस वर्ष मैट्रिक में 3.50 लाख और इंटर में 4.33 लाख छात्र-छात्राओँ के शामिल होने की संभावना है, ऐसे में अगर परीक्षा स्थगित की जाती है तो लाखों छात्र-छात्राओँ का भविष्य अधर में पड़ सकता है।

NSIT
Nsmch

आयोग को होगी कठिनाई 

परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने पर भी आयोग को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। जैक की ओर से पहले हीं प्रश्नपत्रों की छपाई का निर्देश दिया जा चुका है,जिसमें परीक्षा की तिथि भी अंकित होगी। ऐसे में अगर परीक्षा की तिथि में फेर-बदल किया जाता है तो आयोग को बड़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा।

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट