LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand news: झारखंड के कोयला खदान में लगी भीषण आग, जहरीले धुएं की वजह से हजारों लोग प्रभावित

Jharkhand news: झारखंड में रामगढ़ जिले के रजरप्पा में एक बंद कोयला खदान में भीषण आग लगने से आम जन- जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आग के बाद इलाके में घना काला धुआं छा गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Jharkhand news: झारखंड के कोयला खदान में लगी भीषण आग, जहरीले
झारखंड के कोयला खदान में लगी भीषण आग- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के रजरप्पा में एक बंद पड़े कोयला खदान में आग लगने से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि जहरीले धुएं से इलाके में रहने वाले करीब 10,000 लोग प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और ‘सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल)’ को इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले जब जमीन के नीचे मामूली आग लगी थी तब उनकी शिकायतों पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया था।

युद्ध स्तर पर किया जा रहा है काम

उपायुक्त चंदन कुमार ने बताया कि आग बुझाने के लिए एक टीम मौके पर भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं,ताकि चितरपुर प्रखंड के घनी आबादी वाले भुचुंगडीह गांव तक पहुंचने से पहले उसे नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा,‘‘हम आग पर नजर रख रहे हैं। हमारे अधिकारी आग बुझाने का उपाय खोजने के लिए सीसीएल के खनन विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं।

करीब दस हजार से अधिक लोग प्रभावित

वही स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर आग को तुरंत नहीं बुझाया गया तो ग्रामीणों को अपने घरों से भागना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि गांव में करीब 10,000 लोग रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आग अभी गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर है। कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने भूमिगत आग देखी थी और स्थानीय अधिकारियों तथा सीसीएल को इसकी सूचना दी थी लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

आग पर जल्द किया जाएगा काबू

रजरप्पा क्षेत्र के सीसीएल महाप्रबंधक कल्याणजी प्रसाद ने कहा कि हमने प्रारंभिक तौर पर मिट्टी और रेत डालकर आग को कम करने के लिए कदम उठाए हैं। अगर इसे नियंत्रित नहीं किया जा सका तो हम दूसरा तरीका खोजने की कोशिश करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch