LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Jharkhand News : रांची में आयोजित कोल इंडिया मैराथन में पहुंची मैरी कॉम, धावकों का बढ़ाया उत्साह, कहा मेडल की भूख अब भी बरकरार

Jharkhand News : रांची में आयोजित कोल इंडिया मैराथन में मुक्केबाज मैरी कॉम शामिल हुई. जहाँ उन्होंने खिलाडियों का हौसला अफजाई किया. पढ़िए आगे

Jharkhand News : रांची में आयोजित कोल इंडिया मैराथन में पहुं
रांची पहुंची मैरी कॉम- फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI : रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित कोल इंडिया मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में धावकों का हौसला बढ़ाने के लिए देश की जानी-मानी मुक्केबाज मैरी कॉम भी उपस्थित रही।

खुद पर विश्वास ही सफलता का मूल-मंत्र

इस अवसर पर मैरी कॉम ने कहा कि खुद पर विश्वास होना हीं सफलता का मूल मंत्र है। अगर आप को अपने-आप पर विश्वास है फिर दुनिया कि कोई भी ताकत आपको सफल होने से नहीं रोक सकता है। आप चाहे कितने भी गरीब क्यों न हो, अगर आपके मन में सफल होने की भूख हो और इसके लिए आप पूरे दिल से मेहनत कर रहे है तो आप जरुर सफल होंगे। मेरे अंदर आज भी मेडल की भूख बरकरार है।

पद्म विभूषण से हैं सम्मानित

मैरी कॉम महिला मुक्केबाजी के क्षेत्र मे जाना माना नाम है। वो भारत ही नही बल्कि पूरी दुनियां मे भारत को परचम लहराया है। भारत सरकार ने उनकी प्रतिभा को सम्मान देते हुए उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया है।

संघर्षपूर्ण रहा था यह सफर

एक किसान परिवार में जन्मी ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम बताती है कि वो पहले एथलीट थी, बाद में उनकी रुची मुक्केबाजी में हुई। जब वो मुक्केबाजी शुरु की तो लोग ताने मारते थे कि यह एक लड़की है, मुक्केबाजी इसते वश की बात नहीं है। फिर भी हमने अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत की और अपने-आप पर विश्वास रखा। अपनी इसी मेहनत और विश्वास की बदौलत आज मुझे इतनी सफलता मिली है।

NSIT
Nsmch

धावकों का बढ़ाया उत्साह

उन्होंने वहां मौजूद धावको से कहा कि मेहनत और विश्वास ही आपको सफलता के द्वार तक पहुंचा सकती है। इसलिए इसमें कभी कमी नहीं होनी चाहिए। मैरी कॉम ने आगे कहा कि उतार- चढ़ाव जिंदगी का हिस्सा है और हमें इससे घबराने की जरुरत नहीं है।

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट