LATEST NEWS

  • IndiGo Flight Hit by Lightning
  • पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था विमान,

  • Ram Vilas Paswan Jayanti
  • रामविलास पासवान की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, चिराग पासवान ने जताया आभार

  • Motihari Goldsmith Shot
  • मोतिहारी में स्वर्ण व्यवसायी को दो गोली लगने से हड़कंप, बैग में था लाखों रुपए का आभूषण

  • Bihar Constable Recruitment Exam Scam Exposed
  • बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग का खुलासा, 9 लाख में पास कराने का हुआ खेला, दो आरोपी

  • Siwan Sadar Hospital Video
  • सीवान सदर अस्पताल में शर्मनाक हरकत! शव के गले से चेन चुराने का वीडियो वायरल...

Jharkhand Politics: कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भाजपा के लिए कर रहे हैं काम, प्रदेश प्रभारी के इस बयान से मचा हड़कंप

Jharkhand Politics: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं की झारखंड चुनाव के दौरान बीजेपी से मिलीभगत थी। पार्टी के कई नेता पार्टी विरोधी गतिविधि में सम्मलित थे।...पढ़िए आगे

Jharkhand Politics: कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भाजपा के लिए क
प्रदेश प्रभारी के इस बयान से मचा हड़कंप- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दावे के बाद अब झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने भी इस बात को स्वीकारा है कि झारखंड कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता विधान सभा और लोकसभा चुनाव के  दौरान बीजेपी के लिए काम कर रहे थे और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।

कांग्रेस के कई नेताओं की बीजेपी से मिलीभगत

दुमका में रविवार को एक सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि झारखंड चुनाव के दौरान कांग्रेस के कई नेताओं की बीजेपी से मिलीभगत और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत मिली है। पार्टी का नेतृत्व ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाई करेगा।

Diarch GO

ऐसे तत्वों की सफाई करना जरुरी

दुमका में पत्रकारों से बात करते हुए के.राजू ने कहा कि वह राज्य के अलग-अलग हिस्सों को दौरा कर रहे हैं। सभी जगहों पर यह सूचना मिल रही है कि कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता बीजेपी के लिए काम कर रहे है। ऐसे लोगों की गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है और पार्टी की मजबूती के लिए ऐसे तत्वों की सफाई करना जरुरी है।

कांग्रेस को अलर्ट रहने की जरुरत

के.राजू ने कहा कि हमें पता है कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को कमजोर करने के लिए तमाम हथकंडे आजमा रही है, जिससे कांग्रेस को कमजोर किया जा सके। ऐसे में कांग्रेस को अलर्ट रहने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि हमें जनता से जुड़ने के लिए और जमीनी स्तर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। हमारा उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं बल्कि जनता की समस्याओ और उनके मुद्दों को हल करना है।

NSIT
Nsmch

जनमुद्दों को पूरी गंभीरता से सदन में उठाएं

प्रदेश प्रभारी ने वहां मौजूद कांग्रेस विधायकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जनमुद्दों को पूरी गंभीरता से सदन में उठाएं और प्रशासन के साथ तालमेल कर समस्याओं का समाधान करें। इस मौके पर झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,विधायक दल के नेता प्रदीप यादव भी मौजूद रहे।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट