LATEST NEWS

  • Bihar News : लालू प्रसाद यादव और साली का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, राजद सुप्रीमो का दिखा पुराना देसी अंदाज
  • Bihar News : लालू प्रसाद यादव और साली का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, राजद सुप्रीमो

  • बिहार कौशल विकास मिशन: KYP केंद्र संचालकों का धरना-प्रदर्शन, सरकार और श्रम संसाधन विभाग से न्याय की गुहार
  • बिहार कौशल विकास मिशन: KYP केंद्र संचालकों का धरना-प्रदर्शन, सरकार और श्रम संसाधन विभाग से न्याय की गुहार

  • Bihar transport department BR01PS-6795 chassis tampering fraud
  • गया में बस परमिट में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2019 मॉडल को बनाया 2026,चेचिस में छेड़छाड़ पर DTO पटना से

  • Bihar Road Accident : कटिहार में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने मारी पलटी, दो लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में छाया मातम
  • Bihar Road Accident : कटिहार में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने मारी पलटी, दो लोगों की मौके पर हुई

  • पटना सिटी राइडर गुलशन हत्याकांड का खुलासा: थार गाड़ी जलाने के विवाद में हुई थी हत्या, तीन नामजद समेत 4 गिरफ्तार
  • पटना सिटी राइडर गुलशन हत्याकांड का खुलासा: थार गाड़ी जलाने के विवाद में हुई थी हत्या, तीन नामजद

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: हेमंत सोरेन सरकार ने एक साथ 201 DSP का किया तबादला, अधिसूचना जारी

Jharkhand News : प्रदेश की सोरेन सरकार ने पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने एक साथ 201 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। गृह विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है....

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: हेमंत सोरेन सरकार ने एक सा

Ranchi : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने बुधवार, 20 मई 2026 को राज्य पुलिस महकमा में एक बड़ा और व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक ही झटके में राज्य के 201 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसे राज्य के प्रशासनिक इतिहास में लंबे समय बाद हुआ सबसे बड़ा पुलिस फेरबदल माना जा रहा है। इस बड़े पैमाने पर हुए तबादले से पूरे पुलिस महकमे में भारी हलचल मच गई है।

गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर अधिसूचना जारी

Diarch GO

गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी आदेश के तहत राज्य के कई जिलों के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (एसडीपीओ), यातायात डीएसपी, विशेष शाखा (स्पेशल ब्रांच) और पुलिस मुख्यालय में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत तथा संवेदनशील बनाना है।

संवेदनशील क्षेत्रों में नए और ऊर्जावान चेहरों की तैनाती

इस फेरबदल के जरिए कई महत्वपूर्ण अनुमंडलों और संवेदनशील क्षेत्रों में नए और ऊर्जावान चेहरों को कमान सौंपी गई है। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे या मुख्यालय में प्रतीक्षारत अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग दी गई है, जबकि फील्ड में तैनात कुछ अधिकारियों को तकनीकी और विशेष शाखाओं में भेजा गया है। सरकार के इस कदम को राज्य में विधि-व्यवस्था को नए सिरे से री-स्ट्रक्चर करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

NSIT
Nsmch

पुलिसिंग को जनता के प्रति अधिक जवाबदेह बनाना मुख्य वजह

प्रशासनिक गलियारों के मुताबिक, इस बड़े हेरफेर के पीछे आगामी चुनौतियों से निपटना और पुलिसिंग को जनता के प्रति अधिक जवाबदेह बनाना मुख्य वजह है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर गृह विभाग ने पिछले कुछ हफ्तों से इस सूची पर गहन मंथन किया था, ताकि फील्ड पोस्टिंग में संतुलन बनाया जा सके और प्रशासनिक कामकाज में और अधिक तेजी लाई जा सके।

इस व्यापक तबादले के बाद अब सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने भी नए सिरे से कमान संभालने वाले अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और जन-सुनवाई को प्राथमिकता देने की सख्त हिदायत दी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ अन्य स्तर के पुलिस अधिकारियों के भी तबादले देखने को मिल सकते हैं।