LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबू लाल मरांडी ने उठाया बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा, बताया आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा

Jharkhand News: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार को झारखंड में हो रहे कथित बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर घेरा है। बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा किया है।

Jharkhand News: झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबू लाल मरांडी ने
झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबू लाल मरांडी ने उठाया बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबू लाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राज्य में कथित तौर पर हो रहे बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि बांग्लादेशी घुसपैठिए सांथाल परगना से बाहर अब कोल्हान में भी तेजी से बसते जा रहे है। पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया स्थित गांव में जहां कोई भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता, वहां 3 हजार मुस्लिम बच्चों का आधार कार्ड बन जाना झारखंड की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

सत्ता पक्ष पर लगाया वोट बैंक की राजनीति का आरोप 

बाबूलाल मरांडी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है कि मस्जिद मदरसों में घुसपैठिए को शरण देकर उनका अवैध दस्तावेज तैयार किए जाने की सूचना कई बार सामने आ चुकी है। उन्होंने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि घुसपैठ के प्रत्यक्ष साक्ष्य होने के बावजूद हेमंत सरकार बांग्लादेशी घुसपैठ की जांच रुकवाने सुप्रीम कोर्ट तक चली जाती है। नेता प्रतिपक्ष ने झामुमो और कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वोट बैंक और सत्ता के लालच में झामुमो कांग्रेस ने झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा दिया है।

भाजपा लड़ती रहेगी लड़ाई

बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में बढ़ते बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर हाल में बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुए हिंसा की भी आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए घुसपैठ के खिलाफ अपनी निर्णायक लड़ाई जारी रखेगी, ताकि मालदा, मुर्शिदाबाद जैसे हालातों से झारखंड को बचाया जा सके।