LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: पीएम मोदी के पास था पहलगाम हमले का इंटेलिजेंस इनपुट... संविधान बचाओ रैली में खरगे का बड़ा बयान, कहा- सरकार ने माना इंटेलिजेंस फेलियर

Jharkhand News: झारखंड के रांची में मंगलवार को कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा कि इस हमले का इंटेलिजेंस इनपुट पीएम मोदी के पास था।

Jharkhand News: पीएम मोदी के पास था पहलगाम हमले का इंटेलिजें
संविधान बचाओ रैली में खरगे का बड़ा बयान- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड़ में संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे पता चला है और एक अखबार में भी मैंने पढ़ा है कि 22 अप्रैल के आतंकी हमले के 3 दिन पहले PM मोदी के पास इंटेलिजेंस का इनपुट था। इसलिए उन्होंने अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया, लेकिन आम लोगों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था नहीं की।

सरकार ने माना इंटेलिजेंस फेलियर

उन्होंने कहा कि 26 बेगुनाह लोग मारे गए और सरकार ने माना इंटेलिजेंस फैलियर है और उसको वे सुधारेंगे। अगर उन्हें यह पता है, तो उन्होंने अच्छी व्यवस्था क्यों नहीं की। खड़गे ने कहा- 'मोदी जी की पॉलिसी है कि पब्लिक सेक्टर बंद करो और पिछड़े वर्ग के लोगों की नौकरी छीन लो। इतनी वैकेंसी है, लेकिन सरकार नहीं भर रही, क्योंकि वो गरीबों को तंग करना चाहते हैं।

अन्याय के खिलाफ उठानी होगी आवाज

खरगे ने रैली में उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी। अगर हम एक होकर नहीं लड़ेंगे और संविधान की रक्षा नहीं करेंगे तो हमारे दिन खराब हो जाएंगे। मैंने पीएम मोदी को लेटर लिखा कि 50 प्रतिशत आरक्षण हटाओ। आज जल्द से जल्द अच्छे कानून को राज्यपाल को मंजूरी देनी चाहिए। अगर आज आप लोगों की मांग को इज्जत नहीं देंगे तो कल आपको पछताना होगा।

कार्यकर्ताओँ के साथ करेंगे बैठक

संविधान बचाओ रैली के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक होटल बीएनआर चाणक्य में शाम 4 बजे के करीब होगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम करीब 4.30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे।

NSIT
Nsmch