LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: जेएसएससी ने जारी किया इस वर्ष होने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर, कुल इतने पदों पर नियुक्ति के लिए निकाला जाएगा विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2025-26 में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर जारी कर दिया। इसमें कुल 38,988 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन की तारीख जल्द ही जारी की जाएगी।

Jharkhand News: जेएसएससी ने जारी किया इस वर्ष होने वाली प्रत
जेएसएससी ने जारी किया प्रतियोगिता परीक्षाओं का कैलेेंडर- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इस वर्ष होने वाली प्रतियोंगिता परीक्षा का संभावित कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग की ओर से कुल 38,988 पदों के लिए मई-जून में विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है।

आयोग ने रिजल्ट की तिथि भी की जारी

आयोग ने बताया कि पिछले वर्ष अगस्त में हुई झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य के पत्र-दो (पंचपरगनिया एवं कुरमाली) और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के पत्र-चार (उर्दू) की दोबारा परीक्षा जून में होगी। पूर्व में दोनों परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। रिजल्ट अगस्त से नवंबर तक जारी होंगे। वहीं, इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य का परिणाम जनवरी में जारी होगा। इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्यों की नियुक्ति अगले वर्ष ही हो पाएगी। बता दें कि दोनों श्रेणी में 26,001 पदों के लिए नियुक्ति होनी है। उत्पाद सिपाही के 580 पदों के लिए झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 जुलाई में होने की संभावना है, जिसका रिजल्ट नवंबर में जारी किया जाएगा।

कई महत्वपूर्ण पदों पर होगी नियुक्ति

वहीं 4,919 आरक्षियों की नियुक्ति के लिए झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए गृह विभाग द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षण के बाद सफल अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा होगी। 975 पदों के लिए झारखंड पुलिस अवर निरीक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए अगले माह विज्ञापन जारी होगा। इस साल अक्तूबर में यह परीक्षा संभावित है, अगले वर्ष जनवरी में परिणाम जारी होगा। झारखंड स्नातक तकनीकी/विशिष्ट) योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए जून में विज्ञापन जारी होगा। कुल 695 पदों के लिए यह परीक्षा इसी वर्ष नवंबर में होगी तथा फरवरी में रिजल्ट आएगा।