LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: अगर ऐसा नहीं हुआ तो झारखंड में नहीं होने देंगे जाति जनगणना, झामुमो ने केद्र के सामने रखी शर्त

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र के सामने एक अजीब सी शर्त रखते हुए कहा है कि जबतक सरना धर्म कोड लागू नहीं किया जाता, तबतक झारखंड ने जातिय जनगणना नहीं होने देंगे।

Jharkhand News: अगर ऐसा नहीं हुआ तो झारखंड में नहीं होने दें
जातिय जनगणना पर झामुमो ने केंद्र के सामने रखी शर्त- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित जाति जनगणना पर अपनी शर्त रखते हुए ऐलान किया है कि जबतक सरना धर्म कोड लागू नहीं होता तबतक पार्टी झारखंड में जाति जनगणना होने नहीं देगी। पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पार्टी ने सरना धर्म कोड के समर्थन में नौ मई को राज्यव्यापी प्रदर्शन का भी निर्णय लिया है।


झामुमो केंद्र सरकार के खिलाफ खोलेगा मोर्चा

इस मुद्दे को लेकर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। झामुमो ने सरना आदिवासी धर्म कोड को जनगणना कालम में सम्मिलित करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए इसका निर्णय लिया।

Diarch GO

सरना को अलग धार्मिक पहचान मिले 

पार्टी महासचिव ने कहा कि लगभग पांच वर्ष हो गए, लेकिन झारखंड अस्मिता और पहचान से जुड़ी इस मांग पर केंद्र ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। जबकि झारखंड विधानसभा ने 11 नवंबर 2020 को एक विशेष सत्र आयोजित कर सर्वसम्मति से 'सरना आदिवासी धर्म कोड' का प्रस्ताव पारित किया था। उन्होंने कहा कि सरना धर्म कोड के प्रस्ताव का उद्देश्य 2021 की जनगणना में सरना धर्म को एक अलग धार्मिक पहचान के रूप में मान्यता दिलाना है।

प्रकृति के पूजक होते हैं सरना के अनुयायी

सरना धर्म के अनुयायी प्रकृति पूजक होते हैं और वे स्वयं को हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं मानते। इस प्रस्ताव को पारित करने के बाद, इसे केंद्र सरकार को भेजा गया ताकि जनगणना में सरना धर्म के लिए एक अलग कॉलम सम्मिलित किया जा सके। 

NSIT
Nsmch


सभी जिलों को भेजा गया निर्देश

झामुमो महासचिव ने पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों, सचिवों, संयोजकों, महानगर इकाइयों और केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिलों में इस विरोध कार्यक्रम की पूरी तैयारी करें और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करें।