LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Job News : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र, जानिए कैसे करें चेक

Job News : पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जारी कर दिया है. इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र कैसे चेक करें. जानिए पूरी प्रक्रिया......

Job News : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया पुलिस कांस्
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र- फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के शारीरिक पात्रता परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिये हैं। वैसे उम्मीदवार जो परीक्षण के लिए योग्य हैं, वे अपना प्रवेश पत्र jssc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना जन्मतिथि एवं रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करनी होगी।

जानिए क्या है प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया ?

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक बेवसाइट jssc.nic.in पर जाएं। झारखंड पुलिस कांस्टेबल शारीरिक पात्रता प्रवेश पत्र के लिंक पर क्रलिक करें। पोर्टल पर अपना जन्मतिथि एवं रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। सबमिट बटन पर क्लिक करते हीं jssc कांस्टेबल प्रवेश पत्र 2024 स्क्रीन पर आ जाएगा। आप इस प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते है। वैसे उम्मीदवार जिनका चयन शारीरिक परीक्षा में हो जाएगा, वे चिकित्सीय परीक्षण के लिए जाऐंगे और अंत में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आयोग ने अभी तक लिखित परीक्षा की तिथि की घोषणा नहीं की है। 

कब है परीक्षा ?

पुलिस कांस्टेबल के कुल 4919 पदों के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा का आयोजन 9 फरवरी, 2025 को किया जाएगा। सरकार ने अपने स्तर से कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली है।

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट