LATEST NEWS

  • Bihar Road Project
  • Bihar Road Project: बिहार को मिली बड़ी सौगात, NH-139 होगा फोरलेन, पटना से झारखंड-छत्तीसगढ़ तक सफर होगा

  • India vs France
  • India vs France: फ्रांस में दूध 158 रुपये लीटर, पेट्रोल 200 पार! भारत से कितनी महंगी है जिंदगी?

  • Raghopur Boat Accident
  • Raghopur Boat Accident: भैया हो, बहुत पानी बढ़ हई हो… राघोपुर नाव हादसे का खौफनाक VIDEO, 26 सेकेंड

  • Pawan Singh
  • Pawan Singh: अक्षरा सिंह को पवन सिंह ने कहा ‘मेरा बाबू’, मंच से परिवार से भी मांगी माफी

  • Bihar Crime: 60 हजार रुपये और सोने का लॉकेट की लूट, मारपीट के बाद धमकी का आरोप, दहशत में पीड़ित परिवार ने लगाई सुरक्षा की गुहार
  • Bihar Crime: 60 हजार रुपये और सोने का लॉकेट की लूट, मारपीट के बाद धमकी का आरोप, दहशत

Jharkhand News: झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा जल्द किया जाएगा पात्रता परीक्षा का आयोजन, 17 सालों के बाद होगी परीक्षा

Jharkhand News: झारखंड में जल्द ही जेपीएससी के द्वारा झारखंड पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की कमी दूर करने के लिए आयोग द्वारा लगभग 17 सालों के बाद परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

Jharkhand News: झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा जल्द किया जाए
जेपीएससी के द्वारा झारखंड पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड में जल्द ही झारखंड लोक सेवा आयोग के दवारा झारखंड पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कुल 43 विषयों के लिए आयोग द्वारा विज्ञापन जारी किया जायेगा। खास बात है कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यार्थी की उम्र सीमा का निर्धारण नहीं होगा। आयोग द्वारा विज्ञापन जारी होने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। रांची के विभिन्न केंद्रों पर जेट की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

इस मसले पर बात करते हुए आयोग की ओर से कहा गया है कि अभ्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर जमशेदपुर और बोकारो में भी केंद्र बनाये जा सकते है। जेट परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जायेगी। मल्टीपल च्वाइस के प्रथम पत्र में 50 प्रश्न होंगे, जो 100 अंकों का होगा, जबकि द्वितीय पत्र में 100 प्रश्न होंगे, जो 200 अंकों का होगा। किसी भी प्रश्न पर कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी।

छः प्रतिशत रिजल्ट होगा जारी

इस परीक्षा में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कुल शामिल अभ्यर्थियों का 6 प्रतिशत रिजल्ट ही जारी किया जायेगा। इसमें 40 प्रतिशत अनारक्षित और 60 प्रतिशत आरक्षित कोटा के रहने की संभावना है। क्वालिफाइंग मार्क्स अनारक्षित और इडब्ल्यूएस के लिए 40 प्रतिशत होंगे, जबकि एसटी/एससी व बीसी के लिए 35 प्रतिशत होंगे।

जल्द हो सकता है परीक्षा का आयोजन

आयोग ने 7 मार्च 2024 को एक सूचना जारी कर कहा था कि जेट का आयोजन मई/जून 2024 में संभावित है। शीघ्र ही विज्ञापन जारी होगा, लेकिन एक साल तक मामला लंबित रख दिया गया। बता दे कि  झारखंड गठन के बाद पहली बार जेट का आयोजन वर्ष 2008 में हुआ, जिसकी सीबीआइ से जांच चल रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द से जल्द इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा,ताकि विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की कमी को पूरा किया जा सके।

NSIT
Nsmch