LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Jharkhand News : झारखंड पुलिस ने नक्सली पति पत्नी को किया गिरफ्तार, कई गंभीर वारदात को अंजाम देने का है आरोप

Jharkhand News : सीआरपीएफ व जिला पुलिस ने एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक उर्फ करण दा दस्ते के दो सदस्य को गिरफ्तार किया है।

Jharkhand News : झारखंड पुलिस ने नक्सली पति पत्नी को किया गि
नक्सली पति पत्नी गिरफ्तार - फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI : झारखंड की पारसनाथ में गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने पारसनाथ पर्वत के तराई इलाका टेसाफुल्ली जंगल से एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी गिरोह के दो सरगना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सदस्यों के पास से एक पिस्टल और गोली भी बरामद हुआ है।

पति-पत्नी हैं दोनों नक्सली

पुलिस ने छापेमारी के दौरान माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य तालेश्वर हंदसा उर्फ सेरमा को जमुआ थाना क्षेत्र के ननियाडीह से एवं मालती मुर्मू उर्फ गुड़िया को मधुबन थाना क्षेत्र के टेसाफुल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सली पति-पत्नी बताये जा रहे हैं। दोनों गिरफ्तार नक्सलियों का संबंध रणविजय महतो दस्ते से भी बताया जा रहा है। दोनों नक्सलियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरात में भेज दिया गया है। 

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

बुधव़ार को मधुवन थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अभियान सुरजीत कुमार ने बताया कि गिरिडीह के टेसाफुल्ली जंगल में नक्सलियों की सूचना प्राप्त होने के उपरांत छापेमारी दल का गठन किया गया और सीआरपीएफ की मदद से सर्च आपरेशन चलाया गया। इसी क्रम में दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि दोनों नक्सलियों का संबंध नक्सल प्रमुख इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक गिरोह से है। मौके पर सीआरपीएफ के कमांडेन्ट एसडी त्रिपाठी, एसपी अभियान सुरजीत कुमार, एसडीपीओ सुमित प्रसाद, मनोज यादव, मधुबन थाना प्रभारी जगन्नाथ पान एवं पीरटांड़ थाना प्रभारी दिपेश कुमार आदि मौजूद थे।

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट