LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड के मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए प्रधानमंत्री मोदी को ठहराया जिम्मेदार, कहा पीएम के विदेश दौरे पर अक्सर होती है आतंकी घटनाएं

Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है।

Jharkhand News: झारखंड के मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए
झारखंड के मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए प्रधानमंत्री मोदी को ठहराया जिम्मेदार- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के लिए देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। उन्होंने रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह बयान दिया।

मोदी वोट मांगने के लिए आए हैं बिहार

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में जब यह आतंकी घटना हो रही थी, उस वक्त पीएम मोदी विदेश में सो रहे थे। पीएम जब-जब विदेश जाते हैं, आतंकवादी भारत में घटना को अंजाम देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे को लेकर भी इरफान ने बयान देते हुए कहा कि सिर्फ पहलगाम नहीं, पूरे देश में मातम है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी बिहार में वोट मांगने निकले हैं।

हमले के लिए पीएम जिम्मेदार

डॉ. इरफान अंसारी ने  विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि  कश्मीर के लोग कमा-खा रहे थे, उनके बच्चे पढ़ने जा रहे थे। करीब 6 साल बाद फिर एक बार पर्यटकों ने कश्मीर जाना शुरू किया था। इस हमले से उन लोगों का कितना नुकसान हुआ है, इस बात पर विचार किया जाना चाहिए।

यह हमला मानव जाति के लिए कलंक

झारखंड के मंत्री ने कहा कि पहलगाम का यह हमला मानव जाति के लिए कलंक हैं। अब समय आ गया है कि आतंकियों को उन्ही की भाषा में जवाब दिया जाए। पूरा देश और कांग्रेस पार्टी सहित पूरा विपक्ष सरकार के साथ है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आवाह्न करते हुए कहा कि  आप सेना को बदला लेने का आदेश दें, तभी पीड़ित परिवारों को उचित न्याय मिल सकता है। अगर आतंकियों को माकूल जवाब  नहीं दिया जाएगा तो ऐसी घटनाएं बार-बार होती रहेगी।

NSIT
Nsmch