LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

झारखंड की 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, सैकड़ों फर्जी लाभार्थी पकड़े गए

झारखंड में 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' के तहत बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। बोकारो में एक ही बैंक खाते से 94 लाभार्थियों को लिंक किया गया। गढ़वा में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। जांच जारी।

झारखंड की 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' में बड़ा फर्जीवा
: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना- फोटो : SOCIAL MEDIA

jharkhand maiyaan samman yojana fraud: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। बोकारो जिले में 94 फर्जी लाभार्थी एक ही बैंक खाते से जुड़े पाए गए।एक दिन पहले 95 लाभार्थियों को भी एक ही बैंक खाते से जोड़े जाने का मामला पकड़ा गया था। अब तक 11,200 फर्जी आवेदन पकड़े गए हैं।

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?

बोकारो की उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि दो बैंक खातों से सैकड़ों लाभार्थियों को लिंक किया गया था। पहला खाता पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर निवासी मोहम्मद यूसुफ के नाम पर है।दूसरा खाता सुफनी खातून के नाम पर है, जो उत्तर दिनाजपुर की ही रहने वाली हैं।आवेदनों में फर्जी राशन कार्ड का उपयोग किया गया। इन मामलों में अब एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गढ़वा जिले में भी हुआ था फर्जीवाड़ा

15 दिन पहले गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के कूपा गांव में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने आठ महिलाओं के आवेदनों को अपनी पत्नी के बैंक खाते से जोड़ दिया था। इस मामले में भी उपायुक्त ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

योजना में गड़बड़ी रोकने के लिए नए कदम

अब लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।सभी जिलों के उपायुक्तों को लाभार्थियों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।जब तक पूरी जांच नहीं होती, तब तक योजना की राशि का भुगतान रोक दिया गया है। अगस्त 2024 से शुरू हुई इस योजना के तहत पहले ₹1000 प्रति माह दिए जा रहे थे, जिसे दिसंबर से ₹2500 कर दिया गया। लेकिन जनवरी 2025 की किस्त अभी तक जारी नहीं हुई है।

NSIT
Nsmch