LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने रिम्स निदेशक को पद से हटाने का निर्देश लिया वापस, कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया फैसला

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार को पद से हटाने का आदेश वापस ले लिया है। सरकार ने यह फैसला हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद लिया है, जिसमें कोर्ट ने डॉ राजकुमार को पुनः बहाल करने का फैसला सुनाया था।

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने रिम्स निदेशक को पद से हटाने
झारखंड सरकार ने रिम्स निदेशक को पद से हटाने का निर्देश लिया वापस- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड की सरकार ने सूबे के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार को पद से हटाने का आदेश वापस ले लिया है। इससे पहले मंगलवार को महाधिवक्ता राजीव रंजन ने हाईकोर्ट को बताया था कि सरकार निदेशक को हटाने का आदेश वापस लेगी। 

हाईकोर्ट ने किया याचित का निष्पादन

महाधिवक्ता के इस बयान के बाद जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने इस बात को रिकॉर्ड में लेते हुए याचिका का निष्पादन किया। बता दें कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने 17 अप्रैल को आदेश जारी करके रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया था।

निदेशक ने दायर की थी याचिका

सरकार की इस आदेश के खिलाफ खिलाफ डॉ राजकुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें कहा था कि उन्हें पद से हटाने के लिए नियमों का पालन नहीं किया गया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया था कि बिना उनका पक्ष सुने ही पद से हटा दिया गया और उन्होंने इसे नेचुरल जस्टिस का उल्लंघन बताया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने निदेशक को हटाने के आदेश पर रोक लगाते हुए सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।

सरकार ने मानी अपनी गलती

महाधिवक्ता ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान यह माना कि स्वास्थ्य विभाग ने रिम्स निदेशक को हटाने का जो आदेश दिया है, उसमें नेचुरल जस्टिस का पालन नहीं किया गया है। हटाने से पहले उन्हें एक मौका देना चाहिए था, जो नहीं दिया जा सका। ऐसे में राज्य सरकार इस आदेश को वापस ले रही है। सरकार की ओर से अपने आदेश को वापस लेने के ऐलान के बाद हाईकोर्ट ने इस याचिका को निष्पादित कर दिया।

NSIT
Nsmch