LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: अपने पद पर बने रहेंगे झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता... झारखंड सरकार भेजेगी केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट

Jharkhand News: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता अपने पद बने रहेंगे या उन्हें पदमुक्त कर दिया जाएगा, इस पर संशय की स्थिति बनी हुई है। झारखंड सरकार इस मामले में केंद्र सरकार को पत्र लिखकर सेवा विस्तार पर विचार करने का अनुरोध करेगी।

Jharkhand News: अपने पद पर बने रहेंगे झारखंड के डीजीपी अनुरा
झारखंड सरकार भेजेगी केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता अपने पद पर बने रहेगे या उन्हें पद विमुक्त कर दिया जाएगा, इसका फैसला जल्द हो जाएगा। अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद से 30 अप्रैल को सेवानिवृत्ति देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 अप्रैल को पत्र लिखा था। राज्य सरकार इस पत्र का जवाब भेजने पर विचार कर रही है। राज्य सरकार की ओर से जल्द ही इस पूरे मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजी जायेगी।

केंद्र सरकार को भेजी जाएगी जानकारी

राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्रालय को जानकारी दी जायेगी कि डीजीपी के पद पर अनुराग गुप्ता की नियुक्ति कानूनी तरीके से दो साल के लिए की गयी है। यह निर्णय कैबिनेट की बैठक के बाद लिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट में लंबित है मामला

झारखंड डीजीपी की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई है, जिसकी सुनवाई अभी नहीं हुई है। ऐसे में सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसले का भी इंतजार रहेगा। अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सरकार के पक्ष में आता है, तो इसे झारखंड सरकार की बड़ी जीत मानी जाएगी।  इधर बुधवार देर रात तक सरकार की ओर से अनुराग गुप्ता के डीजीपी के पद से सेवानिवृत्ति पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।