LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार का मईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा ऐलान, इस तिथि तक जारी की जा सकती है अगले दो महीनों की किस्त

Maiya Samman Yojana झारखंड में मईयां सम्मान योजना के लाभुकों को अभी तक अप्रैल माह की राशि नहीं मिली है। महिलाएं अभी तक इसके इंतजार में हैं। ऐसे में अब संभावना जतायी जा रही है कि सभी के खाते में एक साथ दो माह की राशि अगले माह 15 मई तक भेजी जा सकती है

Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार का मईयां सम्मान योजना को ल
झारखंड सरकार का मईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा ऐलान- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के मईयां सम्मान योजना को लेकर लाभुकों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। हालांकि अभी तक कई जिलों में सत्यापन का कार्य पूरा नहीं हो सका है। लोग घंटो लाइन पर खड़े होकर अपने आवेदन का सत्यापन कराने में लगे हैं। हेमंत सरकार ने मंईयां सम्मान योजना में हो रहे फर्जीवाड़ा को रोकने और सही लोगों को ही इसका लाभ मिले, इसे लेकर सत्यापन अनिवार्य कर दिया है।

सत्यापन कराने पर है जोर

कई जिलों में तो शिविर लगाकर इस कार्य को संपन्न कराया जा रहा है तो कहीं कहीं पर डोर टू डोर सत्यापन कराये जाने की तैयारी चल रही है। दरअसल सत्यापन के दौरान पता चला था कि कई लाभुकों की राशि एक ही अकाउंट में चली जा रही है, इसके बाद सरकार ने ये फैसला लिया।

Diarch GO

कई लाभुकों का नहीं हुआ भुगतान

कई लाभुकों को मार्च तक की राशि का भी भुगतान नहीं हुआ है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर अपना स्टेटस चेक करवा लें। इसके अलावा आप मंईयां सम्मान योजना के हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर संपर्क कर भी अपना स्टेटस जान सकती है।. हेल्पलाइन नंबर पर आप पैसे न आने के कारणों का भी पता कर सकती हैं। विभाग ने डीबीटी और लिंकिंग प्रक्रिया पूरी करने के लिए 31 मार्च 2025 की अंतिम तिथि तय की थी।