LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Jharkhand News : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, हेमंत सोरेन ने पूरा किया अपना वादा

Jharkhand News : झारखंड के राज्यकर्मियों के लिए हेमंत सोरेन की सरकार ने बड़ी घोषणा की है। सरकार ने राज्य के 162931 कर्मियों एवं सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News :  झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी

रांची। झारखंड की हेमंत सरकार ने राज्यकर्मियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की है। सरकार के इस योजना का लाभ राज्यकर्मियों और उनके आश्रितों के अलावा सेवानिवृत कर्मियों,विधायकों,पूर्व विधायकों, विश्वविद्यालय के शिक्षकों,निबंधित अधिवक्ताओं को मिलेगा।

राज्य सरकार के कुल 162931 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

झारखंड सरकार की इस योजना की शुरुआत एक मार्च,2025 से शुरु हो जाएगी। राज्य सरकार के कुल 162931 कर्मचारियों और इनके आश्रितों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। वहीं सेवानिवृत कर्मियों, अधिवक्ताओं आदि की कुल संख्या का अनुमान अभी डाटा उपलब्ध नहीं होने के कारण जारी नहीं किया गया है।

सभी बड़े अस्पतालों में हो सकेगा इलाज

बता दें कि दिनांक 28 फरवरी,2025 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बटन दबाकर डिजिटल तरीके से इस योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत लाभान्वित कर्मियों को कम से कम पांच लाख और अधिकतम दस लाख से अधिक की बीमा राशि का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत देश के सभी बड़े अस्पतालों में भी असाध्य, पुराने और हर बीमारी का इलाज कराया जा सकेगा। इसमे प्रीमियम की राशि 4850 रुपये होगी और बीमा के लिए टाटा एआईजी इंश्योरेंश का चयन किया गया है।इस योजना के अंतर्गत कर्मियों को बीमा कार्ड भी प्रदान की जाएगी, जिससे कर्मी कैशलेस सुविधा का भी लाभ ले सकते हैं।

चिकित्सा भत्ते में पांच सौ रुपये की होगी कटौती

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे राज्यों की तुलना में झारखंड की बीमा योजना को अत्यंत सरल और बेहतर बनाया गया है। इस योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारी के लिए दस लाख तक की राशि का उपयोग किया जा सकेगा। सरकार ने योजना के प्रीमियम के भुगतान के लिए प्रत्येक कर्मचारियों के चिकित्सा भत्ता में से पांच सौ रुपये की कटौती का ऐलान किया है। सरकार के इस ऐलान के बाद राज्यकर्मियों को मिलने वाले एक हजार रुपये के चिकित्सा भत्ता को घटाकर पांच सौ कर दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट