LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Jharkhand News : झारखंड सरकार ने जारी किया मईयां सम्मान योजना को लेकर नया अपडेट, जानिए कब आएगी जनवरी और फरवरी की किस्त?

Jharkhand News :मईयां सम्मान योजना के जनवरी और फरवरी की किस्तों के भुगतान को लेकर सरकार ने बताया कि अभी कई जिलों में आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है। ऐसे में शिवरात्री से पहले किस्तों के भुगतान की उम्मीद की जा सकती है।

Jharkhand News :  झारखंड सरकार ने जारी किया मईयां सम्मान योज

RANCHI : मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के बकाया किस्तों को लेकर जारी किए गए अपने बयान में सरकार ने कहा है कि इस योजना को लेकर लोगों के द्वारा किए गए आवेदन की जांच की जा रही है। अभी कई जिलों में आवेदनों के  सत्यापन का काम चल रहा है। ऐसे में जब तक जांच की रिपोर्ट सामने नहीं आती है तब तक आवेदको को थोड़ा इंतजार करना होगा।

शिवरात्रि से पहले हो सकता है किस्तों का भुगतान

विभाग की ओर से बताया गया है कि सरकार जनवरी और फरवरी दोनों महीनें की किस्त की राशि को एक साथ जारी करने पर विचार कर रही है और इस पर तेजी से काम भी चल रहा है। सरकार सभी जिलों के रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद दोनों महीनों के किस्तों का भुगतान कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि इस महीने शिवरात्रि से पहले लाभुकों के बैंक खाते में इस योजना की राशि भेजी जा सकती है।

आधार अपडेट मामले पर सरकार कर रही है विचार

विभाग ने आधार को बैंक खाते को लिंक कराने को लेकर भी अपना पक्ष रखा है। विभाग से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि जिन लाभुकों के बैंक खाते को आधार से लिंक कर दिया गया है, उन्हीं के खाते में किस्तों की राशि भेजी जाएगी। हालांकि विभाग के द्वारा यह भी बताया गया कि आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करने की तिथि को मार्च तक के लिए बढ़ाने का निर्णय अभी विचाराधीन है। इसपर अंतिम फैसला 18 फरवरी को होने वाली बैठक में होने की संभावना है।

कई जिलों से आ रहे थे फर्जी आवेदन

बता दें कि आवेदन सत्यापन के क्रम में कई जिलों से फर्जीवाड़े की खबर सामने आ रही थी। बोकारो, गढ़वा, रांची और हजारीबाग जिलों से बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आ रहे थे। ऐसे में कई आवेदनों को रद्द भी किया गया है।

NSIT
Nsmch

जारी रहेगा आवेदन सत्यापन का कार्य

सरकार के द्वारा यह भी बताया गया है कि मार्च तक आधार को बैंक खाते से लिंक करने की अनिवार्यता की अनुमति मिलने के बाद भी आवेदनों का   सत्यापन का काम जारी रहेगा और जिन लाभार्थियों के आवेदन में त्रुटि पाई जाएगी, उनके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। विभाग ने यह फैसला मईयां सम्मान योजना में हो रहे फर्जीवाड़े को लेकर किया है।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट