LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Jharkhand News : राज्यकर्मियों की तरह इन कर्मियों का बढ़ेगा डीए, कर्मियों में दौड़ी खुशी की लहर

Jharkhand News :झारखंड सरकार ने झारखंड आवास बोर्ड के कर्मियों के डीए में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। बैठक में तीन प्रतिशत डीए बढ़ाने के प्रस्ताव को पारित कर दिया गया है...पढ़िए आगे

Jharkhand News : राज्यकर्मियों की तरह इन कर्मियों का बढ़ेगा ड

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आवास बोर्ड के कर्मियों को बड़ा तोहफा देते हुए डीए को बढ़ाने का आदेश दिया है। झारखंड बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान की अध्यक्षता में इन कर्मियों के तीन फीसदी डीए बढ़ाने के प्रस्ताव को पारित किया गया।

दरअसल झारखंड राज्य आवासीय बोर्ड की बैठक मंगलवार को बोर्ड मुख्यालय में बुलाई गई थी। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड आवास बोर्ड के कर्मियों का मंहगाई भत्ता वर्तमान देय भत्ते से बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दी जाए। इस बैठक में मंहगाई भत्ते में ईजाफा करने के साथ-साथ कई अन्य फैसले पर भी सहमति बनी।

झारखंड राज्य आवास बोर्ड की बैठक में ई-लॉटरी के माध्यम से होने वाले जमीन, फ्लैट के आवंटन को पारदर्शी बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही झारखंड राज्य आवास बोर्ड में राज्य सरकार के कर्मियों की भांति अनुमान्य विभिन्न भत्तों की स्वीकृति पर भी मुहर लगी। साथ ही बोर्ड ने जमशेदपुर मंडल के अधीन आदित्यपुर स्थित निरीक्षण भवन की चारदीवारी की मरम्त के लिए कुल 10,84,910 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इस बैठक में झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान सहित आवास बोर्ड के मनोनित सदस्य अभिलाष साहू, नितिन अग्रवाल,गुलाम अहमद , प्रबंध निदेशक अमित कुमार, सचिव विनय लकड़ा आदि उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट