LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड सरकार इस योजना के तहत दे रही है प्रति वर्ष 15 लाख रुपये, जानिए क्या है योजना और कौन-कौन उठा सकते हैं इसका लाभ

Jharkhand News: झारखंड सरकार के द्वारा राज्य में लोगों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये कई योजनायें चलाई जा रही है। सरकार की इन्हीं लाभकारी योजनाओं में से एक है , मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य योजना।

Jharkhand News: झारखंड सरकार इस योजना के तहत दे रही है प्रति
अबुआ स्वास्थ्य योजना के तहत झारखंड सरकार देती है 15 लाख रुपये- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड सरकार के द्वारा प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उदेश्य से सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का उद्देश्य लोगों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना है। मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत सरकार प्रत्येक परिवार को सालाना 15 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा कवर देती है, ताकि सभी लोग उन्नत चिकित्सा उपचारों की सुविधाएं ले सकें।

मुफ्त दी जाती है दवाईयां

इस योजना के तहत राज्य सरकार हर साल प्रत्येक परिवार को 15 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर देती है। इस योजना के अंतर्गत लाभुकों को सामान्य उपचार से लेकर गंभीर बीमारियों तक का खर्च प्रदान किया जाता है। साथ ही लाभार्थी योजना के अंतर्गत आने वाले किसी भी सरकारी या निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लाभुकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाइयां भी दी जाती हैं।

झारखंड का निवासी होना अनिवार्य

मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य योजना का लाभ उठाने के लिये आवेदक को झारखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए। साथ ही उनके पास राशन कार्ड और आधार कार्ड होना आवश्यक है। ऐसे आवेदक जिनके पास गुलाबी, पीले और हरे रंग के राशन कार्ड हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिये आवेदक को मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड बनवाना अनिवार्य है। इसे बनवाने के लिये आवेदकों को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।

कैसे उठाएं योजना का लाभ?

योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री आबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आवेदक अपने मोबाइल नंबर का उपयोग कर वेबसाइट में लॉगिन करें। इसके बाद आवेदक के फोन पर एक ओटीपी आयेगा, उसे दर्ज करें और कैप्चा कोड भरकर आगे बढ़ें। इसके बाद अपना राशन कार्ड नंबर भरें और और कैप्चा कोड दर्ज करें. फिर, खोज बटन पर क्लिक करें।इसके बाद पोर्टल पर आपको राशन कार्ड विवरण के आधार पर परिवार के सदस्यों की सूची दिखाई देगी। अगर आवेदक का राशन कार्ड आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है, तो आवेदक सीधे अपना स्वास्थ्य कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch