LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड सरकार प्रदेश के कर्मचारियों को दे सकती है बड़ा तोहफा, प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में हो सकता है ऐलान

Jharkhand News: झारखंड के सरकारी कर्मियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बड़ा तोहफा दे सकते हैं। गुरुवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में हेमंत सोरेन सरकार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 2 प्रतिशत तक की वृद्धि कर सकती है।

Jharkhand News: झारखंड सरकार प्रदेश के कर्मचारियों को दे सकत
झारखंड सरकार प्रदेश के कर्मचारियों को दे सकती है बड़ा तोहफा,- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड सरकार अपने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने पर विचार कर रही है। सरकार की ओर से मंहगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान किया जा सकता है। इसके बाद सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि हो जायेगी।

तीन लाख से अधिक कर्मचारी होंगे लाभांवित

सरकार के इस फैसले से झारखंड के 3 लाख से अधिक सरकारी कर्मियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इस फैसले के बाद कर्मचारियों का डीए और रिटायर्ड कर्मचारियों यानी पेंशनभोगियों के डीआर में वृद्धि होगी। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। 

पेंशनभोगियों को भी होगा फायदा

गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। झारखंड कैबिनेट की बैठक पहले 7 मई को होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे टाल दिया गया। अब यह बैठक 8 मई को प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. यह जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने दी है। झारखंड में फिलहाल 1,62,931 नियमित सरकारी कर्मचारी हैं। इसके अलावा राज्य में 1.58 लाख से अधिक पेंशनभोगी हैं। डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से इन दोनों वर्गों को लाभ मिलेगा।