LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Jharkhand News : विधानसभा के बजट सत्र को लेकर झारखंड सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, 24 फरवरी से होगी शुरुआत

Jharkhand News :झारखंड सरकार का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरु होने वाला है। इसी को देखते हुए हेमंत सरकार ने 21 फरवरी को सभी पार्टियों के विधायक दल की बैठक बुलाई है।

Jharkhand News : विधानसभा के बजट सत्र को लेकर झारखंड सरकार न

RANCHI : झारखंड सरकार ने आगामी बजट सत्र की तैयारियां शुरु कर दी है। इसी क्रम में सत्तारुढ़ पार्टी की ओर से सभी दलों के नेताओँ की बैठक बुलाई गई है। बजट सत्र की शुरुआत 24 फरवरी से होने जा रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई दलों के नेताओँ के शामिल होने की संभावना है।

सरकार को घेरने की तैयारी में भाजपा

वहीं दूसरी ओर बजट सत्र की शुरुआत से पहले भाजपा भी सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गई है। हालांकि भाजपा की ओर से अभी तक विधायक दल के नेता का चयन नहीं किया गया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा की ओर से बजट सत्र में भाग लेने के लिए किस नेता को अधिकृत किया जाता है।

पूरे नहीं किए गए चुनावी वादे

बजट सत्र के पहले प्रदेश भाजपा ने भी सरकार को घेरने को लिए कमर कस ली है। भाजपा की प्रदेश ईकाई ने हेमंत सरकार के द्वारा नहीं पूरा किए गए वादों को उजागर करने और उसे जन-जन तक पहुंचाने का फैसला किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार प्रत्येक महीने की 11 तारीख को मईया सम्मान योजना की राशि महिलाओँ को देने का वादा किया था जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया। इसके अलावा रोजगार के मुद्दे पर सरकार गठन के एक महीने के भीतर जेपीएससी का कैलेंडर जारी करने का वादा किया था,जिसे भी पूरा नहीं किया गया।

विकास को नई दिशा देगा बजट

इस बीच संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि स्पीकर रबीन्द्र महतो के साथ बातचीत में अबुआ बजट समेत अन्य विषयों पर बात हुई। राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि आगामी बजट की तैयारियां अंतिम चरण में है और इसके लिए कई दौर की बैठकें की जा चुकी है। बजट सत्र को सुचारु रुप से चलाने के लिए आम लोगों से सुझाव भी मांगे गए है। उन्होंने दावा किया कि बजट राज्य के चौतरफा विकास में सहयोग करेगा और इसमें सभी वर्गों का खयाल रखा जाएगा। राधाकृष्ण किशोर ने उम्मीद जताया कि यह बजट झारखंड की समृद्धि और विकास को नई गति प्रदान करेगा।

NSIT
Nsmch

अभिषेक - सुमन की रिपोर्ट