LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Shravani Fair 2025 - बाबा धाम में वीआईपी इंट्री पर झारखंड सरकार ने कर लिया बड़ा फैसला, शीर्घ दर्शनम को लेकर भी आया नया अपडेट

Shravani Fair 2025 - श्रावणी मेले को लेकर झारखंड सरकार ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पर्यटन विभाग ने कहा कि इस बार कांवरियों को परेशानी से बचाने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है।

Shravani Fair 2025 - बाबा धाम में वीआईपी इंट्री पर झारखंड सर

Ranchi – आगामी   11 जुलाई से श्रावणी मेला आरंभ हो रहा है। झारखंड के सबसे बड़े आयोजन में शामिल श्रावणी मेले को लेकर सरकार ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। झारखंड सरकार ने साफ कर दिया  है कि बाबाधाम देवघर में किसी भी वीआईपी इंट्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी। मतलब कि आम कांवरियों की  तरह उन्हें कतार में लगकर जाना होगा। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है।

बता दें कि झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने देवघर सर्किट हाउस में राजकीय श्रावणी मेले की तैयारी की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि बाबाधाम में इस बार किसी को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दी जाएगी. इसके साथ ही रविवार और सोमवार को शीघ्र दर्शनम पर भी रोक लगाने का आदेश है। 

Diarch GO

बताया गया कि रविवार और सोमवार को सावन महीने में श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हो जाती है। इस कारण आम श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, इसलिए शीघ्र दर्शनम कूपन की व्यवस्था सप्ताह में दो दिन नहीं रहेगी।

कांवरियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
 पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि श्रावणी मेले के दौरान प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा जल लेकर सुल्तानगंज (भागलपुर, बिहार) से देवघर (झारखंड) पहुंचते हैं. इन श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. इसलिए इस बार श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा मुहैया करायी जाएगी. उन्होंने कहा कि बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुलभ जलार्पण की सुविधा उपलब्ध करना झारखंड सरकार और देवघर जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. 

NSIT
Nsmch

मंत्री ने कहा कि तैयारियों को लेकर कहा कि लगभग 90 से 95% काम पूरा हो गया है. पर्यटन विभाग का यह प्रयास है कि हर बार से और बेहतर सुविधाएं श्रद्धालुओं को दी जाएं। उसी अनुरूप सभी विभाग तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं।

कड़ी सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था प्राथमिकता-मंत्री

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने समीक्षा बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था दी जाएगी. पूरे सावन महीने के दौरान देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहे।

बता दें कि बैजनाथ धाम में वीआईपी इंट्री के लिए अलग से व्यवस्था है, जिसके लिए पांच सौ रुपए शुल्क निर्धारित है। सामान्य दिनों में वीआईपी इंट्री चालू रहती है।