LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Jharkhand News : झारखंड में इतने प्रधानाध्यापकों को मिलेगा टैब, 28 फरवरी को होगी योजना की शुरुआत

Jharkhand News :झारखंड सरकार ने राज्यभर के 28,945 प्राथमिक विद्यालयों को टैब उपलब्ध कराने की पूरी तैयारी कर ली है। इस योजना का शुभारंभ दिनांक 28 फरवरी को प्रोजेक्ट भवन में किया जाएगा।...पढ़िए आगे

Jharkhand News : झारखंड में इतने प्रधानाध्यापकों को मिलेगा ट

RANCHI : झारखंड की सरकार ने स्कूलों की तमाम प्रक्रियाओं को ऑनलाईन करने के उद्देश्य से राज्य के 28,945 प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को टैब उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। सरकार इस योजना पर तेजी से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे योजना की शुरुआत

इस योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 फरवरी को प्रोजेक्ट भवन सभागार में उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को टैब प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सांकेतिक रुप से रांची के बारह तथा अन्य जिलों के छह-छह विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को टैब सौपेंगे।

जारी किया गया है निर्देश

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना को लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला शिक्षा अधीक्षकों को निर्दैश जारी कर दिया गया है और टैब के रख-रखाव और आपूर्ति के लिए सभी जरुरी निर्देशों से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

शिक्षकों से वसूले जाएंगे पैसे

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने इस योजना से संबंधित एक पत्र भी जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि टैब के फिजिकल नुकसान होने, चोरी होने या गुम होनी की स्थिति में इसकी जबावदेही शिक्षकों की होगी और इसके लिए शिक्षकों से राशि भी वसूली जाएगी। इस टैब के खराब होने पर एक वर्ष तक इसकी जिम्मेवारी संबंधित कंपनी की होगी।

NSIT
Nsmch

तीस बच्चे का होना अनिवार्य

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए विद्यालय में न्यूनतम तीस बच्चों का होना अनिवार्य है। इस टैब का उपयोग बच्चों की कक्षांए, रिपोर्ट भेजने, शिक्षकों की बायोमिट्रिक उपस्थिति, शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण का कार्य के लिए किया जाएगा। टैब विद्यालय की संपत्ति होगी।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट