LATEST NEWS

  • Bihar Panchayat
  • Bihar Panchayat Election: राज्य में पंचायत चुनाव कब होंगे-मतदान की तारीखों का ऐलान कब किया जाएगा, पंचायती राज

  • Varanasi Bihar Kolkata Expressway
  • Bihar Expressway Project: बिहार के 4 जिलों से गुजरेगा 35 हजार करोड़ का एक्सप्रेस-वे, इस जिला का सफर

  • Umesh Kushwaha
  • Bihar MLC Election: वोटिंग से पहले नीरज कुमार से मिले उमेश कुशवाहा, संजय गांधी भी रहे मौजूद

  • Banshidhar Brajwasi
  • Bihar MLC Election: शिक्षा मंत्री पर बरसे बंशीधर ब्रजवासी, स्कूलों के समय पर उठाए सवाल, कहा- शिक्षक

  • Chandan Singh Backs JDUs Neeraj Kumar
  • Bihar MLC elections 2026: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का दंगल,सूरजभान सिंह के भाई पूर्व एमपी चंदन सिंह ने

Ramdas soren passes: झारखंड के लिए दोहरा सदमा! शिबू सोरेन के बाद शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, बाथरूम में गिरने से आई थी गंभीर चोट

Ramdas soren passes: झारखंड के शिक्षा मंत्री और झामुमो नेता रामदास सोरेन का निधन। बाथरूम में गिरने से सिर में चोट के बाद ब्रेन डेड, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था इलाज।

Ramdas soren passes
झारखंड शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन- फोटो : social media

Ramdas soren passes: झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन का निधन हो गया। वे बाथरूम में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिससे उनके सिर पर गहरी चोट आई और वे ब्रेन डेड हो गए थे।2 अगस्त को उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कई दिनों तक डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही थी। आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

झारखंड के लिए दोहरा सदमा

रामदास सोरेन का निधन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और पूरे राज्य के लिए बड़ा झटका है। खास बात यह है कि आज ही उनके पिता तुल्य माने जाने वाले गुरुजी शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म का दशकर्म था।

रामदास सोरेन का राजनीतिक सफर

रामदास सोरेन झामुमो के कद्दावर नेता थे और घाटशिला से विधायक के रूप में उन्होंने शिक्षा और जनहित के कई कार्य किए। उनकी राजनीतिक यात्रा हमेशा जनसेवा और सरल स्वभाव के लिए याद की जाएगी।