LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: झारखंड के प्रतिनिधिमंडल का स्पेन दौरा खत्म, हेमंत सोरेन भी थे इस टीम का हिस्सा, प्रदेश में निवेशकों के लिए खुलेंगे नए द्वार

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्पेन गए झारखंड के प्रतिनिधिमंडल का दौरा खत्म हो गया है। झारखंड सरकार द्वारा प्रायोजित इस दौरे का मुख्य उदेश्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देना था।

Jharkhand News: झारखंड के प्रतिनिधिमंडल का स्पेन दौरा खत्म,
झारखंड के प्रतिनिधिमंडल का स्पेन दौरा खत्म- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: निवेशको को आकर्षित करने और प्रदेश में उद्योगों को विकसित करने के उदेश्य से स्पेन और स्वीडन पर गए झारखंड सरकार के प्रतिनिधिंमंडल का विदेश दौरा खत्म हो गया है। इस यात्रा के खत्म होने के बाद ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इससे झारखंड के लिए संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे और प्रदेश के बुनियादी ढांचे से लेकर अन्य कई क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिलेगा।

निवेश में ईजाफा होने की उम्मीद

स्पेन दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल ने वैश्विक स्तर की कंपनियों और संगठनों के साथ चर्चा की है। इस दौरे के बाद झारखंड में नवीनतम तकनीक से तैयार सड़कों, पुलों, और अन्य परियोजनाओं के लिए स्पेनिश कंपनियों के साथ सहयोग का रास्ता खुला है। इस दौरे से प्री-फैब्रिकेटेड संरचनाएं और स्मार्ट निर्माण पद्धतियों को अपनाने की संभावनाएं बढ़ रही हैं। ऐसी परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश में रोजगार सृजन का रास्ता तो खुलेगा ही, नई तकनीक से भी झारखंड के लोगों को आगे आने वाले भविष्य में काफी फायदा मिलने की उम्मीद है।

औद्यौगिक नीति मे किया जाएगा बदलाव

लौटने के पूर्व राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रक निर्माता वोल्वो कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की जिसमें उनसे झारखंड में कंपनी का कार्यालय खोलने के लिए आग्रह किया गया। वोल्वो इस प्रस्ताव पर विचार भी कर रहा है।दूसरी ओर, स्पेनिश एसोसिएशन ऑफ कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंसेशनेयर कंपनियों (सिओपैन) के साथ वार्ता के दौरान झारखंड की औद्योगिक नीति में यथा संभव बदलाव के भी संकेत दिए गए। कंपनी यहां सड़क और परिवहन से संबंधित परियोजनाओं में सक्रिय है।

कई क्षेत्रों में मिलेगा सहयोग

झारखंड से आए प्रतिनिधियों ने डेटा सेंटर के बारे में भी बातचीत की है। बुनियादी ढांचे और डेटा सेंटर उद्योग पर केंद्रित इस बैठक के माध्यम से भी झारखंड में डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि झारखंड सरकार द्वारा प्रायोजित इस दौरे से प्रदेश में  सड़क, रेल, और डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए वैश्विक सहयोग मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। 

NSIT
Nsmch