LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री ने पत्नी संग की राज्यपाल से मुलाकात, औद्योगिक निवेश के लिए किए गए प्रयास से कराया अवगत

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रही। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने हालिया विदेशी दौरे की जानकार

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री ने पत्नी संग की राज्यप
झारखंड के मुख्यमंत्री ने पत्नी संग की राज्यपाल से मुलाकात- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज प्रदेश के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हालिया विदेश दौरे के दौरान झारखंड में औद्योगिक निवेश के लिए किए गए प्रयासों से राज्यपाल को अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी और गांडेय विधानसभा से विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रही।

विदेश दौरे से आने वाले निवेश के बारे में बताया

मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को एक शिष्टाचार मुलाकात के रुप में देखा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अभी हाल में ही संपन्न हुए अपने विदेश दौरे की जानकारी दी है, साथ ही औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में आने वाले निवेशों के बारे में जो बात हुई है, उसकी जानकारी साझा की है।

Diarch GO

लोक जनशक्ति पार्टी के शिष्टमंडल ने भी की मुलाकात

वहीं दूसरी ओर, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज लोक जनशक्ति पार्टी के एक शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज के नेतृत्व में राजभवन में भेंट की। शिष्टमंडल ने राज्य सरकार के मंत्री हफीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने के संबंध में राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा. शिष्टमंडल ने मंत्री हफीजुल हसन द्वारा हाल ही में दिए गए वक्तव्यों को संविधान की भावना एवं मर्यादाओं के विरुद्ध बताते हुए उन्हें सार्वजनिक जीवन एवं संवैधानिक पद की गरिमा के प्रतिकूल बताया है। इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल से पहल किए जाने का अनुरोध किया।