LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: झारखंड एटीएस का धनबाद के कई इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी, केंद्रीय एजेंसी से मिली इनपुट के आधार कार्यवाई, एक महिला समेत चार लोग हिरासत में

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद में झारखंड एटीएस के द्वारा कई इलाकों में छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। झारखंड एटीएस के द्वारा यह छापेमारी केंद्रीय एजेंसी से मिली इनपुट के आधार पर की गई।

Jharkhand News: झारखंड एटीएस का धनबाद के कई इलाकों में ताबड़
झारखंड एटीएस का धनबाद के कई इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी- फोटो : SOCIAL MEDIA

Dhanbad: झारखंड एटीएस द्वारा केंद्रीय एजेंसी से मिली इनपुट के आधार पर धनबाद और आसपास के कई इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। केंद्रीय एजेंसी से मिली इनपुट के आधार पर यह जानकारी मिली है कि इस इलाके में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले लोगों का संगठन सक्रिय है। 

चार लोगों को हिरासत में लिया गया

झारखंड एटीएस के द्वारा यह छापेमारी वासेपुर के तीन अलग-अलग जगहों, भूली में   एक और गोविंदपुर में एक जगह पर की गई।  रांची एटीएस और धनबाद पुलिस की टीम ने इन जगहों पर केंद्रीय एजेंसी से मिली इनपुट के आधार पर छापेमारी को अंजाम दिया। इस छापेमारी के दौरान एटीएस टीम ने एक महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Diarch GO


पहलगाम हमले के बाद एजेंसी सख्त

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से देश की सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं। केंद्रीय एजेंसी से मिली इनपुट के आधार पर शुक्रवार रात ही झारखंड एटीएस की कई टीम बनाई गईं। कई टीम सुबह चार बजे ही धनबाद पहुंच गईं। अल सुबह टीम ने अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। एक टीम वासेपुर आजाद नगर में किराए के मकान में रहने वाले अयान जावेद के घर पहुंची। वह घर पर नहीं मिला। अयान मूलरूप से गोविंदपुर का रहने वाला है।

संदिग्धों से पूछताछ कर रही है पुलिस

पुलिस ने गोविंदपुर में भी उसके ठिकाने पर छापेमारी की। टीम ने उसकी पत्नी शबनम को हिरासत में लिया। एक टीम गैंगस्टर फहीम खान के मुहल्ले वासेपुर कमर मकदुमी रोड में रहने वाले युसूफ के घर भी पहुंची। युसूफ और उसके भाइयों का हीरापुर में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। टीम ने घंटों पूछताछ के बाद युसूफ को हिरासत में लिया। भूली ए ब्लॉक के हारूद रशीद उर्फ गुड्डू से भी पूछताछ की गई। टीम उसके बेटे को भी खोज रही थी। अमन सोसाइटी के कौशर से भी टीम ने जानकारी ली। उसे भी हिरासत में रखा गया है।

NSIT
Nsmch