LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

JAC Board Exam: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने की कक्षा 11वीं की परीक्षा तिथि की घोषणा, इस तिथि से शुरू होगी कक्षा 11वीं की बोर्ड की परीक्षा

JAC Board Exam: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 11वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जैक के अधिकारियों ने बताया कि 20 मई से 22 मई तक राज्य में कक्षा ग्यारहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

JAC Board Exam: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने की कक्षा 11वीं की
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने की कक्षा 11वीं की परीक्षा तिथि की घोषणा- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कहा की बोर्ड परीक्षा में 5 विषयों में स्टूडेंट्स से बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। इस दौरान सभी विषय के लिए 40 अंकों के ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। इन प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थियों को OMR शीट पर देना होगा। इस परीक्षा का आयोजन दो पाली में किया जाएगा।

मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से परीक्षा की टाईमिंग की भी घोषणा की जा चुकी है। पहली पाली की परीक्षा का आयोजन सुबह 10:45 बजे से होगा, जबकि दूसरी परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से होगी। विद्यार्थी 13 मई से जैक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही परीक्षा के वक्त विद्यार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए मिलेगा।

Diarch GO

10 अंको का होगा आंतरिक मुल्यांकन

जैक सचिव जयंत मिश्रा ने बताया कि इस बार परीक्षा में हर विषय के लिए 10 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन भी होगा। यह स्कूल प्रबंधन द्वारा तय फॉर्मेट में भरकर जैक को भेजा जाएगा। इसे 23 मई से 31 मई के बीच में वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

नकल रोकने के लिए स्पष्ट निर्देश

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कहा कि परीक्षा में नकल रोकने के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसे लेकर सभी जिलों के अधिकारियों को कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों पर जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।  इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि परीक्षा समाप्त होते ही समय से OMR शीट भेज दिया जाए। परीक्षा के परिणाम जून के तीसरे सप्ताह तक जारी कर दिए जाने की संभावना है।

NSIT
Nsmch