LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Maiya Samman Yojana : झारखंड में रुक सकती है मईयां सम्मान योजना की किस्त, सरकार ने दिया तीन दिन का समय, जल्द करा लें यह जरुरी काम

Maiya Samman Yojana : झाऱखंड की बहुचर्चित मईयां सम्मान योजना की अप्रैल महीने की किस्त पर एक बार फिर से ग्रहण लग सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण है बैंक खाते का आधार सिड़िंग नहीं होना। सरकार ने इसके लिए तीन दिनों का समय दिया है।

Maiya Samman Yojana : झारखंड में रुक सकती है मईयां सम्मान यो
झारखंड में रुक सकती है मईयां सम्मान योजना की किस्त- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड में मईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल इस योजना से जुड़े लोगों के बैंक खाते की आधार सिडिंग नहीं हो पाने से अप्रैल महीने में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की राशि रुक सकती है। इसके लिए विभाग ने संबंधित लाभुकों को तीन दिनों का समय दिया है। इस बीच वे अपने बैंक एकाउंट का आधार सिडिंग करवा लें। ऐसा ना करने पर लाभार्थियों का पैसा रुक सकता है।

बैंक खाते का आधार सिडिंग है आवश्यक

झारखंड सरकार की चर्चित मंईयां सम्मान योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को प्रति माह 2500 रुपये सरकार की ओर से भेजा जाता है। दरअसल, मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित लाभुक के बैंक खाते का आधार सिडिंग आवश्यक है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि कई बार कहने के बावजूद अब तक जिले के करीब दस हजार लाभुकों के बैंक खाते का आधार सिडिंग नहीं हो सका है।

कई जिलों में चल रहा है आधार सिडिंग का काम

आधार सिडिंग का काम जिले में कई जगहों पर होगा। इसमें अलग-अलग राष्ट्रीयकृत बैंक की स्थानीय शाखा एवं विभिन्न सीएसपी केंद्र शामिल हैं। यहां जाकर आधार सिडिंग करवाई जा सकती है।

रोकी जा सकती है किस्तों की राशि

विभागीय सूत्रों का कहना है कि आधार सिडिंग के अभाव में अगर किसी लाभुक के बैंक खाते में मंईयां सम्मान राशि नहीं जाती है तो उन्हें प्रखंड से जिला कार्यालय तक चक्कर लगाना पड़ सकता है। तकनीकी रूप से उस लाभुक के खाते में राशि भेजने के लिए थोड़ी परेशानी होगी।

NSIT
Nsmch