LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Jharkhand News : मनरेगा श्रमिकों की आय में होगी बढ़ोतरी, सरकार के इस फैसले से मजदूरों में खुशियों की लहर

Jharkhand News :झारखंड सरकार ने एक महत्पूर्ण फैसला लेते हुए मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी की दर को बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। अब नए मानकों के तहत कम काम पर ज्यादा मजदूरी मिलेगी...पढिए आगे

Jharkhand News : मनरेगा श्रमिकों की आय में होगी बढ़ोतरी, सरक

RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मनरेगा मजदूरों को होली से पहले बड़ी खुशखबरी दी है। झारखंड सरकार ने मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी दर की योजना पर काम कर रही है। इसकी पुष्टि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की।

केंद्र सरकार की मिली सहमति

दरअसल झारखंड सरकार की ग्रामीण मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मनरेगा के तहत आने वाले मजदूरों की मजदूरी दर बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था और केंद्रीय मंत्री से साथ बैठक में भी यह बात उठाई गई थी। अब केंद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरी के नये दर को सहमति प्रदान कर दी है।

आय में बढ़ोतरी की जा सकेगी

झारखंड सरकार के इस नए फैसले से मजदूरों की आय में बढ़ोतरी की जा सकेगी। नए मानक के तहत अब मनरेगा को 73 सीएफटी के 53 सीएफटी पर भुगतान किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर 48 सीएफटी मिट्टी खुदाई पर मजदूरी मिलती है। केंद्र सरकार की सहमति मिलने के बाद झारखंड के मजदूरों को थोड़ी राहत मिलेगी और ज्यादा मजदूरी के लिए उन्हें पलायन नहीं करना होगा।

मजदूरों को नही करना पड़ेगा पलायन

झारखंड में मनरेगा  के तहत काफी कम मजदूरी दी जाती थी। इस वजह से झारखंड के मजदूर पलायन करने को मजबूर थे। बता दें कि वर्तमान में भारत सरकार के द्वारा मनरेगा मजदूरों को 245 रुपये प्रतिदिन की दर से मजदूरी का भुगतान किया जाता है और झारखंड की सरकार इसके अतिरिक्त 27 रुपये प्रदान करती  है। ऐसे में मनरेगा श्रमिकों को दिन के  कुल 272 रुपये का भुगतान किया जाता है। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्र सरकार से कम से कम 350 रुपये मजदूरी तय करने की अपील की है।

NSIT
Nsmch

अभिषेेक - सुमन की रिपोर्ट