LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: जमशेदपुर में तेज रफ्तार यात्री बस ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौके पर हीं मौत

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर में एक यात्री बस ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार दोनों लोगों की मौके पर हीं मौत हो गई। यह घटना नेशनल हाईवे-33 पर बड़ाबांकी के पास घटी।

Jharkhand News: जमशेदपुर में तेज रफ्तार यात्री बस ने स्कूटी
जमशेदपुर में तेज रफ्तार यात्री बस ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर,- फोटो : SOCIAL MEDIA

Jamshedpur: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-33 पर बड़ाबांकी के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टाटा से ओडिशा जा रही तेज रफ्तार यात्री बस ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की हो चुकी है पहचान

इस हादसे के मृतकों की पहचान की जा चुकी है। मृतकों की पहचान बारीडीह निवासी राजेश सोरेन (50) और मोहरदा निवासी अंजना महतो (45) के रूप में हुई है। दोनों आस्था वैली में सिविल मजदूर के रूप में काम करते थे। वे रोज एक साथ काम पर जाते थे। हादसे के समय भी दोनों जमशेदपुर से आस्था वैली की ओर जा रहे थे। बस की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों स्कूटी से दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Diarch GO

बस ड्राइवर हुआ फरार

घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची  पुलिस ने यात्री बस को अपने कब्जे में ले लिया है। इस हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार बस चालक की तलाश अभी जारी है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। इस हादसे से दोनों परिवारों में शोक की लहर है। पुलिस ने फरार चालक को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

NSIT
Nsmch