LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Jharkhand News : टाटा कॉलेज चाइबासा के अकाउंट से अवैध निकासी, बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध

Jharkhand News :टाटा कॉलेज चाइबासा के एक अकाउंट से चार करोड़ रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। यह निकासी फर्जी हस्ताक्षर के आधार पर की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है...पढ़िए आगे

Jharkhand News :  टाटा कॉलेज चाइबासा के अकाउंट से अवैध निकास

RANCHI : टाटा कॉलेज चाईबासा के मुख्य अकाउंट से चार करोड़ रुपए के अवैध निकासी का मामला सामने आया है। चाईबासा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक ने 18 फरवरी को इसकी जानकारी सार्वजनिक की है। फिलहाल दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

बैंक मैनेजर की भी हो सकती है भूमिका

दरअसल ए अकाउंट कॉलेज का होता है और इस अकाउंट से अवैध निकासी करना इतना आसान नहीं होता। क्योंकि इस अकाउंट के संचालन के लिए विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और वित्त पदाधिकारी अधिकृत होते है। ऐसे में बैंक मैनेजर की भूमिका होने की भी बात कही जा रही है।

फर्जी हस्ताक्षर से की गई निकासी

इस मामले में कोल्हन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा. परशुराम सियाल की ओर से चाइबासा के मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस प्राथमिकी में बताया गया है कि विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डा. विनय कुमार सिंह व टाटा कॉलेज चाइबासा के अर्थपाल ने फर्जी हस्ताक्षर के आधार पर कॉलेज के ए अकाउंट के चार करोड़ की निकासी की है।

पदाधिकारियों को दी गई सूचना

दर्ज प्राथमिकी में यह भी बताया गया है कि इस राशि को कटक और रामगढ़ की एक कंपनी के नाम पर ट्रांसफर किया गया है जिसकी सूचना कोल्हन विश्वविद्यालय प्रबंधन के द्वारा राजभवन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को लिखित रुप में दे दी गई है।

NSIT
Nsmch

कई अधिकारियों से पूछताछ संभव

वहीं थाना प्रभारी रंजीत उराव  का कहना है कि इस मामले का अनुसंधान बुधवार से शुरु किया जाएगा और पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर से भी पूछताछ की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि कॉलेज के ए अकाउंट से राशि की निकासी नहीं की जा सकती है। इसे पहले बी अकाउंट में ट्रांसफर करना अनिवार्य होता है और निकासी के समय प्रिसिपल का भी हस्ताक्षर अनिवार्य होता है। ऐसे में विश्वविद्यालय के लेखा विभाग की भी भूमिका शक के दायरे में है और इन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट