LATEST NEWS

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मेष को भाग्य का साथ, तुला का बढ़ेगा आत्मविश्वास, परिवार, करियर और रिश्तों के मामले में

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

'बंटी-बबली' स्टाइल में ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार,70 लाख की बड़ी ऐंठा

पति-पत्नी को कम ब्याज पर लोन दिलाने के नाम पर व्यापारियों से लाखों की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक कारोबारी से 70 लाख रुपये ठगे तो वही ओडिशा में भी 40 लाख फर्जी कागजात दिखाकर रकम ऐंठते थे.

 'बंटी-बबली' स्टाइल में ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार,70
'बंटी-बबली' स्टाइल में ठगी करने वाले पति-पत्नी की गिरफ्तार,70 लाख की बड़ी ऐंठा- फोटो : NEWS 4 NATION

झारखण्ड की राजधानी रांची में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पति-पत्नी, शिवाजी पाटिल और एंजेला कुजूर को गिरफ्तार किया है। यह शातिर दंपत्ति बड़े व्यापारियों को अपना निशाना बनाता था। वे कारोबारियों को बहुत कम ब्याज दर और कम प्रोसेसिंग समय में करोड़ों रुपये का लोन दिलाने का लालच देते थे। इस झांसे में आकर कई लोग अपनी मेहनत की कमाई इन्हें सौंप देते थे।

फर्जी एग्रीमेंट और 70 लाख की बड़ी ठगी

ताजा मामला रांची के कांके थाना क्षेत्र का है, जहाँ एक कारोबारी से लोन दिलाने के नाम पर अलग-अलग प्रक्रियाओं के बहाने लगभग 70 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। जब पीड़ित ने लोन के लिए दबाव बनाया, तो आरोपियों ने उसे एक जमीन का फर्जी एग्रीमेंट थमा दिया। पुलिस जांच में पता चला कि वह जमीन न तो उन पति-पत्नी की थी और न ही उसका कोई वैध आधार था। इसके बाद पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

ओडिशा से गिरफ्तारी और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड

रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस दंपत्ति को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे रांची ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में भी सक्रिय थे, जहाँ उन्होंने एक अन्य कारोबारी से 40 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह की तरह काम करते थे। फिलहाल दोनों सलाखों के पीछे हैं और पुलिस इनके अन्य संभावित शिकारों के बारे में जानकारी जुटा रही है।