LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: झारखंड में जमीन सर्वे को लेकर हाईकोर्ट सख्त, झारखंड सरकार से मांगा सर्वे पूरा करने का टाईमलाइन

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट ने भूमि सर्वेक्षण को लेकर सरकार से टाइमलाइन की मांग की है। हाईकोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि राज्य में 50 सालों से सर्वे काम चल रहा है। सरकार को अब इसके लिए टाईमलाइन तय करनी होगी।

Jharkhand News: झारखंड में जमीन सर्वे को लेकर हाईकोर्ट सख्त,
झारखंड में जमीन सर्वे को लेकर हाईकोर्ट सख्त- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड में भूमि सर्वेक्षण पर कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार से टाइमलाइन की मांग कर दी है। इस मामले को लेकर झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने गुरुवार को राजस्व सचिव को शपथपत्र दाखिल कर टाइमलाइन देने का निर्देश दिया। राज्य सरकार की ओर से हाई कोर्ट में पेश हुए महाधिवक्ता ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि काम चल रहा है और कुछ जिलों में लैंड सर्वे पूरा कर लिया गया है।


मामले की अगली सुनवाई सात मई को होगी

हाई कोर्ट ने कहा कि राज्य में 50 साल से सर्वे हो रहा है, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं किया जा सका है। सर्वे समय से पूरा होने पर ही आम लोगों की जमीन सहित सरकार की जमीन की सुरक्षा संभव हो पाएगी। वर्ष 1975 में सर्वे शुरू हुआ था और 50 साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका। सरकार एक टाइमलाइन दे और बताए की सर्वे कब पूरा होगा। मामले की अगली सुनवाई सात मई को होगी।

Diarch GO

अमीन के कई पद रिक्त

झारखंड में लैंड सर्वे पर सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कोर्ट को बताया कि झारखंड में लैंड सर्वे का काम चल रहा है। कुछ जिलों में लैंड सर्वे का काम पूरा हो गया है। अमीन के कई पद रिक्त हैं। तकनीकी कर्मचारियों की कमी के कारण सर्वेक्षण कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। इस पर अदालत ने कहा कि जो कमियां हैं, उसे दूर कर सर्वे पूरा करें।

दो जिलों में पूरा हो चुका है सर्वे का काम

दरअसल पिछली सुनवाई में सरकार ने बताया था कि राज्य में सर्वे का काम चल रहा है। दो जिला लातेहार और लोहरदगा में सर्वे पूरा हो गया है। अब हाईकोर्ट के टाइमलाइन के बाद झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार काम में तेजी लानी पड़ेगी।

NSIT
Nsmch