LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग भी लूटिए...
  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो
  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो

Jharkhand News: हेमंत सोरेन ने दी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को बधाई, परीक्षा में असफल छात्रों को भी सीएम ने दिया ख़ास संदेश

Jharkhand News: सीबीएसई बोर्ड के द्वारा इस बार की दसवीं और बारहवीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Jharkhand News: हेमंत सोरेन ने दी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में
हेमंत सोरेन ने दी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को बधाई- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने परीक्षा में असफल होने और अपेक्षा के अनुरूप परिणाम मिलने वाले विद्यार्थियों को निराश नहीं होने और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी है। सीएम ने सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधनों को भी उनके अहम योगदान के लिए बधाई दी है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी बधाई

सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर कहा कि सीबीएससी 12वीं और 10वीं परीक्षा में सफल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई और जोहार। परीक्षा में अपेक्षा के अनुरूप जिन्हें परिणाम नहीं मिल पाया वो निराश न हों, कड़ी मेहनत करते रहें। आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो यही कामना करता हूं। आज इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधनों को भी मैं हार्दिक बधाई देता हूं, जोहार करता हूं।

बेहतर रहा है परीक्षा का परिणाम

बता दे कि झारखंड से इस बार सीबीएसई 10वीं में 93.66 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं, जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन काफी बढ़िया रहा। इस बार लड़कियों का रिजल्ट 95% के आसपास रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 91% रहा। जबकि इस वर्ष 12वीं के परिणाम में 88.39% विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।