LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Jharkhand News : झारखंड सरकार ने इस बड़े मौके पर किया सरकारी अवकाश का ऐलान, कार्मिक विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना

Jharkhand News :झारखंड सरकार ने शब-ए-बारात के मौके पर पूरे राज्य मे सरकारी अवकाश की घोषणा कर दी है। इसकी अधिसूचना प्रदेश के कार्मिक, प्रशासनिक और राजभाषा विभाग ने जारी कर दी है। अवकाश की अधिसूचना सरकार के संयुक्त सचिव आरिफ हसन के हस्ताक्षर से जारी क

Jharkhand News : झारखंड सरकार ने इस बड़े मौके पर किया सरकारी

RANCHI : झारखंड सरकार ने राज्य कर्मियों के लिए एक और अवकाश का ऐलान कर दिया है। कार्मिक विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना में सरकार की ओर से बताया गया है कि शुक्रवार को शब-ए-बारात के मौके पर सरकारी छुट्टी रहेगी। सरकार के इस फैसले से राज्यकर्मियों में खुशी की लहर है।

राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

कार्मिक, प्रशासनिक और राजभाषा विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अधिसूचना संख्या 6776  दिनांक 14.10.2024 द्वारा वर्ष 2025 में विभिन्न पर्व अवसरों पर राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालय में अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश की अधिसूचना सरकार के संयुक्त सचिव आरिफ हसन के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

सरकारी अवकाश में किया गया संशोधन

इससे पहले स्कूल और साक्षरता विभाग ने भी साल 2025 की अवकाश तालिका जारी कर दी है। पहले एकीकृत वार्षिक अवकाश तालिका 24 दिसंबर को जारी कर दी गई थी। अब उसमें आंशिक संसोधन किया जाएगा। इस जारी सूचना के मुताबिक अब गर्मी की छुट्टी 22 मई से चार जून तक होगी। जबकि इससे पहले गर्मी की छुट्टी 22 मई से 4 जून तक निर्धारित की गई थी।

कुल 62 अवकाश की हुई है घोषणा

सरकार के द्वारा जारी अवकाश तालिका सभी स्कूलों के लिए है। बता दें कि इस साल कुल 62 सरकारी अवकाश की घोषणा की गई है और सरकार के इस आदेश का पालन हर हाल में करना होगा। इससे पहले ऐसे कई मामले सामने आए थे जिसमें सरकारी आदेशों की अनदेखी की गई थी।

NSIT
Nsmch

अभिषेक - सुमन की रिपोर्ट