LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand news: झारखंड के चांडिल से अगवा की गई लड़की जमशेदपुर से बरामद, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

Jharkhand news: झारखंड के चांडिल से अगवा की गई लड़की को पुलिस ने जमशेदपुर के आजादनगर से रविवार तड़के बरामद कर लिया। इसके साथ ही आरोपी युवक तस्लीम अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया।

Jharkhand news: झारखंड के चांडिल से अगवा की गई लड़की जमशेदपु
झारखंड के चांडिल से अगवा की गई लड़की जमशेदपुर से बरामद- फोटो : SOCIAL MEDIA

Jamshedpur: झारखंड पुलिस को चांडिल अपहरण केस में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने जमशेदपुर के आजादनगर से रविवार को इस कांड में शामिल आरोपी युवक तस्लीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के विरोध में आगजनी और पथराव करने के आरोप में आठ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इलाके में किया फ्लैग मार्च

इस बीच अपहरण की इस घटना को लेकर चांडिल के नीमडीह के झिमड़ी में रविवार को बवाल हुए बवाल के दूसरे दिन इलाके में सन्नाटा पसरा रहा। बाजार बंद रहे। भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। शनिवार को युवती के अपहरण के दो दिन बाद विरोध में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों और दुकानों में आग लगा दी थी। पुलिस के लाठीचार्ज पर पथराव से हालात बेकाबू हो गए। चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए। इसके बाद पहुंचे डीसी और एसपी ने फ्लैग मार्च किया था।

ओरोपी को भेजा गया जेल

पुलिस के द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि झिमड़ी के युवक तस्लीम अंसारी ने गुरुवार को युवती को अगवा किया था। नीमडीह थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसडीओ विकास कुमार राय ने बताया कि युवती की बरामदगी के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

पूरी तरह सामान्य है स्थिति

चांडिल एसडीओ विकास कुमार राय ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है। झिमड़ी की स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। चांडिल के नीमडीह का झिमड़ी शनिवार को बवाल के दूसरे दिन पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। झिमड़ी में हालात पर नजर रखने के लिए 15 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

NSIT
Nsmch

बाजार में पसरा सन्नाटा

शनिवार को यहां हुई आगजनी एवं पुलिस के वाहनों में पथराव की घटना के दूसरे दिन भारी मात्रा में महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। इक्का-दुक्का दुकान को छोड़कर झिमड़ी बाजार पूरी तरह से बंद रहा और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।