LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Maiya Samman Yojana: मईयां सम्मान योजना में भौतिक सत्यापन के दौरान फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा, कई फर्जी महिलाओं के नाम हुए उजागर

Maiya Samman Yojana: झारखंड की बहुच्रर्चित मईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। यह मामला जमशेदपुर जिले की है, जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं होने के बावजूद कई मुस्लिम महिलाओं का नाम शामिल था।

Maiya Samman Yojana: मईयां सम्मान योजना में भौतिक सत्यापन के
मईयां सम्मान योजना में भौतिक सत्यापन के दौरान फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा- फोटो : SOCIAL MEDIA

Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर जिले के पोटका प्रखंड की जुड़ी पंचायत से मंईयां सम्मान योजना में गंभीर अनियमितता सामने आयी है। अनियमितता का यह मामला सरकारी सत्यापन के दौरान प्रकाश में आया। जानकारी के अनुसार जुड़ी पंचायत में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता है, लेकिन योजना के लाभुकों की सूची में 15 मुस्लिम महिलाओं के नाम शामिल है। इनता ही नहीं इसमें एक पुरुष का नाम भी शामिल है। 

मुखिया को भी नहीं थी इसकी जानकारी

मिली जानकारी के मुताबितन लाभुकों की सूची में क्रम संख्या 342 से 358 तक सभी 15 मुस्लिम महिलाओं के नाम शामिल है। इसके अलावा इन सभी के बैंक अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक में क्रमवार खुले है। पंचायत के मुखिया सुकलाल सरदार ने बताया कि उन्हें भी इन महिलाओं के नामों के सूची में होने की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि सूची की सत्यता की जांच के बाद इन सभी नामों को योजना के लाभ से वंचित किया जायेगा।

फर्जी तरीके से जोड़ा गया नाम

इस योजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि जुड़ी पंचायत में कुल 6 गांव है, जिसमें जुड़ी, हाता, पावरु, तिरिंग, नुआग्राम और चांपीडीह गांव शामिल है। इनमें केवल हाता गांव में एक मुस्लिम परिवार रहता है। अन्य किसी भी गांव में कोई मुस्लिम परिवार नहीं रहता है। ऐसे में बिना किसी मुस्लिम आबादी के पंद्रह मुस्लिम महिलाओँ का नाम होना इस योजना में व्यापत फर्जीवाड़े की पोल खोलता है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जो भी फर्जी लाभुक इस योजना से जुड़े हैं, उन्हें भौतिक सत्यापन के बाद हटा दिया जाएगा।