LATEST NEWS

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मेष को भाग्य का साथ, तुला का बढ़ेगा आत्मविश्वास, परिवार, करियर और रिश्तों के मामले में

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

Maiya Samman Yojana: मईयां सम्मान योजना के नाम पर हो रहा है फर्जीवाड़ा, गलत बेवसाइट बनाकर महिलाओं को बनाते हैं शिकार

Maiya Samman Yojana:झारखंड की बहुचर्चित मईयां सम्मान योजना के नाम पर साइबर ठगी का नया तरीका सामने आया है। साइबर अपराधियों ने इस योजना का फर्जी बेवसाइट बनाकर ठगी करने का नया तरीका ढूंढ़ लिया है।...पढ़िए आगे

Maiya Samman Yojana: मईयां सम्मान योजना के नाम पर हो रहा है
मईयां सम्मान योजना के नाम पर हो रहा है फर्जीवाड़ा- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड की बहुचर्चित मंईयां सम्मान योजना को लेकर अक्सर लोग इंटरनेट पर जानकारी लेते है। साइबर अपराधियों ने इसी बात का फायदा मंईयां सम्मान योजना के नाम से फर्जी वेबसाइट बना लिया है और लोगों को लिंक के जरिए ठगी का शिकार बना रहे हैं।

सोच-विचार कर करें वेबसाइट का चुनाव

ऐसे में आपको किसी भी अनजाने लिंक पर क्लिक करने से पहले एक बार सोच-विचार कर लेना चाहिए। हालांकि कई वेबसाइट केवल जानकारी देने के उद्देश्य से ही बनायें गए हैं, लेकिन अपनी ओर से सावधानी बरतनी आवश्यक है। इन दिनों किसी भी अनजाने लिंक पर क्लिक करने मात्र से ही आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। कई परिस्थितियों में ऐसा देखा गया है कि किसी एक लिंक पर क्लिक करते ही यूजर का फोन हैक हो जाता है. इसके बाद जब तक आप कुछ समझ पायेंगे तब तक साइबर ठग चुटकियों में आपका बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं।

इन बातों का रखें विशेष ख्याल

साइबर फ्रॉड से बचने के लिए आपको केवल कुछ महत्वपूर्ण बातों का ख्याल रखने की आवश्यकता है। योजना की जानकारी किसी भी मान्यता प्राप्त या विश्वसनीय वेबसाइट से ही जानकारी लें। जब कभी आप किसी अनजाने लिंक पर क्लिक करें तो उस वेबसाइट को किसी तरह का कोई जानकारी साझा ना करें। अनजाने वेबसाइट पर भूलकर भी अपनी कोई जानकारी जैसे – आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर इत्यादि साझा न करें। अनजाने वेबसाइट पर किसी तरह का कोई ओटीपी दर्ज न करें। मंईयां सम्मान योजना से संबंधित कोई भी जानकारी पाने के लिए सबसे सुरक्षित तरीका हेल्पलाइन नंबर है इसलिए आप विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 18008900215 पर कॉल कर अपने सवालों का जवाब जान सकते हैं।  इसके अलावा आप योजना के आधिकारिक

वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।