LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Maiya Samman yojana: झारखंड में मईयां सम्मान योजना को लेकर उजागर हुआ फर्जीवाड़ा, इन महिलाओं को लौटानी पड़ेगी किस्त की पूरी राशि

Maiya Samman yojana: झारखंड के मईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा का भंडाफोड़ हुआ है। भौतिक सत्यापन के दौरान पता चला है कि कई महिलाएं फर्जी दस्तावजों के आधार पर इस योजना का लाभ उठा रहे थे। सरकार अब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाई करने की तैयारी कर रही है

Maiya  Samman yojana: झारखंड में मईयां सम्मान योजना को लेकर

Ranchi: झारखंड सरकार की बहुचर्चित मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। भौतिक सत्यापन के दौरान पाया गया है कि वैसी महिलाएं जो किसी अन्य पेंशन योजना का भी लाभ उठा रही थी, उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मईयां सम्मान योजना में भी अपना पंजीकरण करा लिया और फर्जी तरीके से योजना का लाभ ले रही थी।

फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा

झारखंड सरकार ने कहा है कि किसी भी अन्य पेंशन योजना का लाभ उठा रही महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की पूरी राशि वापस लौटानी होगी। इसके अलावा ऐसी लाभुकों को योजना से भी वंचित कर दिया जायेगा। जानकारी के अनुसार राज्यभर में सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में पेंशन लाभुकों और मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों की सघन जांच की जा रही है। आधार कार्ड से पंजीकरण के कारण एक साथ दो योजनाओं का लाभ उठा रही महिलाओं की पहचान एक बटन दबाते ही आसानी से हो जा रही है। सभी जिले से प्रखंडवार डबल पेंशन लेने वाली महिलाओं की रिपोर्ट भी मांगी गयी है।

एक साथ दो योजनाओं का ले रही थी लाभ

मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता की शर्तों के मुताबिक पहले से किसी पेंशन योजना का लाभ उठा रही महिलाओं को मईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन फर्जी दस्तावेजों और  सत्यापन में हुई चूक के कारण ऐसी महिलाओं को एक साथ डबल योजना का लाभ मिला।  लेकिन सरकार की ओर से ऐसी महिलाओँ की सूची जारी कर दी गई है और अब ऐसी महिलाओं को योजना के पैसे वापस लौटाने होंगे।