LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Jharkhand News: झामुमो की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन, केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में मिली 63 लोगों को जगह

Jharkhand News: रांची के खेलगांव में पिछले दिनों आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13वें केंद्रीय अधिवेशन के बाद झामुमो की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है। इस बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में 63 लोगों को जगह दी गई है।

Jharkhand News: झामुमो की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन,
झामुमो की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: रांची के खेलगांव में हुए 13वें केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 63 लोगों को जगह दी गई है। झामुमो के केंद्रीय अधिवेशन में ही शिबू सोरेन पार्टी के संस्थापक संरक्षक, जबकि हेमंत सोरेन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। नलिन सोरेन, प्रो स्टीफन मरांडी और रूपी सोरेन समेत आठ को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कई लोगों को दी गई अहम जिम्मेदारी

विनोद कुमार पांडेय और सुप्रियो भट्टाचार्य झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता बनाए गए हैं। एक बार फिर इन्हें ये दायित्व सौंपा गया है। नंद किशोर मेहता, अभिषेक प्रसाद पिंटू, पंकज मिश्रा और समीर मोहंती को सचिव बनाया गया है। हेमलाल मुर्मू, कुणाल षाडंगी, मनोज कुमार पांडेय प्रवक्ता बनाए गए हैं। रविंद्रनाथ महतो, महुआ माजी, कल्पना सोरेन और बसंत सोरेन समेत अन्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

63 लोगों को बनाया गया कार्यकारिणी सदस्य

इस बैठक में दीपक बिरुआ, सुदिव्य कुमार सोनू, चमरा लिंडा, योगेंद्र महतो, विजय हांसदा, मोहन कर्मकार, संजीव बेदिया, डॉ कमल नयन सिंह, निरल पूर्ति, दशरथ गागराई, हफीजुल हसन, सुमन महतो, निजामुद्दीन अंसारी, सुकराम उरांव, भूषण तिर्की, मंगल कालिंदी, जिगासुसारन होरो, विकास सिंह मुंडा, लुईस मरांडी, उदय शंकर सिंह, उमाकांत रजक, अंजनी सोरेन, अनंत प्रताप देव, अमित महतो, रामसूर्या मुंडा, सुदीप गुड़िया, जगत माझी और बिट्टू मुर्मू समेत अन्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।