LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Jharkhand News : बजट सत्र के पहले दिन मिली पांच विधेयकों को मंजूरी, इस दिन अनुदान मांगों और कटौती पर होगी चर्चा

Jharkhand News : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल ने पांच विधेयकों को मंजूरी दी है। विधानसभा में सभा सचिव ने इसकी जानकारी दी...पढ़िए आगे

Jharkhand News :   बजट सत्र के पहले दिन मिली पांच विधेयकों क

RANCHI : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल ने पांच विधेयकों की स्वीकृति दे दी है। सोमवार को सदन में सभा सचिव ने इसकी जानकारी दी।

इन विधेयकों को मिली स्वीकृति

राज्यपाल द्वारा जिन विधेयकों की स्वीकृति मिली है उनमें झारखंड विनियोग विधेयक, झारखंड अग्निशमन विधेयक, झारखंड खनिज धारित भूमि उपकर विधेयक, झारखंड निजी विश्वविद्यालय विधेयक और झारखंड विनियोग विधेयक(संख्या चार ) शामिल है।

11 बजे से शुरु हुआ दूसरे दिन का सत्र

विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही 25 फरवरी यानि  मंगलवार को 11 बजे से शुरु हुई। पहली पाली की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई। जिसमें तारांकित और अल्पसूचित प्रश्न पूछे गए। इसके बाद द्वितीय पाली में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और वाद-विवाद होगा।

दिवंगत आत्माओँ को दी गई श्रद्धांजलि

इससे पहले सत्र के पहले दिन हाल में ही दिवंगत हुए देश के प्रतिष्ठित हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक प्रस्ताव पारित किया गया। पूरे सदन ने दो मिनट का मौन रखकर पुण्य आत्माओं की शांति की कामना की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में शोक प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि देश ने कई महत्वपूर्ण हस्तियों को खो दिया, जिनके योगदान को देश हमेशा के लिए याद रखेगा। जिन हस्तियों के प्रति शोक प्रस्ताव पारित किया गया उनमें से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, तबला वादक जाकिर हुसैन, उद्योगपति रतन टाटा, सीताराम येचुरी, ओम प्रकाश चौटाला, एस एम कृष्णा, बैरागी उरांव, गुलाब सिंह मुंडा,शारदा सिन्हा आदि शामिल हैं।

NSIT
Nsmch

अनुदान मांगों पर चर्चा प्रस्तावित

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अनुदान मांगो पर चर्चा प्रस्ताव की तिथि भी तय की गई है। इसका क्रम छः मार्च से शुरू होगा। फिर अलग-अलग अनुदान मांगो पर अलग-अलग तिथियों में चर्चा प्रस्तावित है और इसके लिए कटौती प्रस्ताव की तिथि भी तय कर दी गई है।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट