LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Jharkhand News : रांची सदर अस्पताल से बच्ची को उठा ले गई महिला चोर , सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई वारदात

Jharkhand News : सदर अस्पताल में बच्चा चोर सक्रिय हैं। जिसका ताज़ा मामला रांची सदर अस्पताल में देखने को मिला है...पढ़िए आगे

Jharkhand News : रांची सदर अस्पताल से बच्ची को उठा ले गई महि

RANCHI : रांची के सदर अस्पताल से एक पांच दिन की बच्ची की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि एक महिला उसको बहलाकर उसकी  बच्ची को मंदिर से चुरा ले भागी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता पिठौरिया निवासी उमेश बेदिया के बयान पर केस दर्ज किया गया है जिसमें बताया गया है कि पांच दिन पहले उसकी बेटी का जन्म सदर अस्पताल रांची में हुआ था। अस्पताल परिसर में घुमाने के क्रम में एक महिला उसकी मौसी को बरगलाकर बच्ची को उठा ले गई।

पिता ने दर्ज कराया प्राथमिकी

उमेश ने पुलिस को बताया कि जब बच्ची की मौसी बच्ची को लेकर अस्पताल परिसर में घूम रही थी, इसी दौरान एक महिला उसके पास आई और बात करने लगी। महिला ने बच्ची की मौसी को अलबर्ट एक्का चौक स्थित दुर्गा मंदिर में आशिर्वाद लेने के लिए कहा।

मंदिर परिसर से गायब हुई बच्ची

बच्ची की मौसी उस महिला की बातों में आ गई और बच्ची को उस महिला के हवाले कर मंदिर के अंदर चली गई। जब थोड़ी देर बाद बच्ची की मौसी मंदिर से वापस लौटी तो अपनी बच्ची को वहां नहीं पाया। मौसी ने आसपास के लोगों से भी उस महिला के बारे में पूछा लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया।

NSIT
Nsmch

घटना की जांच में जुटी पुलिस

बच्ची के पिता ने इस घटना के लेकर नजदीकी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला बच्ची को लेकर किस रास्ते से निकली है। पुलिस आसपास के लोगों से भी घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। उधर अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज पर भी नजर रखी जा रही है और पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि जल्द से जल्द बच्ची को ढूढ़ निकालेगी।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट