LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: झारखंड के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, फर्जी जीएसटी इनवॉइस से जुड़ा है मामला

Jharkhand News: प्रवर्तन निदेशालय ने फर्जी जीएसटी इनवॉइस मामले में झारखंड के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की यह कार्रवाई रांची, जमशेदपुर सहित नौ जगहों पर हुई।

Jharkhand News: झारखंड के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की
झारखंड के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: फर्जीजीएसटीइनवॉइस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के रांची, जमशेदपुर और कोलकाता समेत कुल 9 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान इन सभी जगहों पर ईडी के अधिकारी तलाशी ले रहे हैं। ईडी ने गुरुवार सुबहशिवकुमार देवड़ा, सुमित गुप्ता सहित कई आरोपियों के घरों पर छापा मारा है। 

करीब 14 हजार करोड़ का है जीएसटी घोटाला

प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि इन सभी ने करीब 14 हजार करोड़ रुपए के फर्जी जीएसटी इनवॉइस बनाकर घोटाला किया है। इन सभी आरोपियों ने 90 से ज्यादा शेल कंपनियां बनाकर जीएसटी चोरी की है। अब जीएसटी की अलग-अलग टीमें इनके ठिकानों पर पहुंचकर तलाशी कर रही हैं।

Diarch GO

कई ठिकानों पर हो रही है कार्रवाई

गुरुवार सुबह ईडी के अधिकारियों की टीम अलग-अलग शहरों में कार्रवाई की। इस दौरान आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चल रहा है। ईडी का आरोप है कि इन सभी ने कुल 14,325 करोड़ रुपए के फर्जी जीएसटी इनवॉइस बनाकर, 800 करोड़ रुपए से ज्यादा का गलत तरह से इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया था।

ईडी ने लगाए गंभीर आरोप

प्रवर्तन निदेशालय ने  आरोप लगाया है कि  इन कंपनियों ने गलत तरह से आईटीसी का दावा करके करीब 800 करोड़ रुपए का जीएसटी घोटाला किया है। अब ईडी की अलग-अलग टीमें इस मामले में तलाशी के लिए आरोपियों के ठिकानों पर पहुंची हैं।

NSIT
Nsmch

कोलकाता में भी हुई छापेमारी

ईडी ने कार्रवाई करते हुए रांची से कारोबारी विवेक नरसरिया को जीएसटी फ्रॉड केस में गिरफ्तार किया है। इस दौरान ईडी की दूसरी टीम कोलकाता पहुंची और वहां के कारोबारी शिव देवड़ा और जमशेदपुर में एक टीम ने कारोबारी सगे भाई अमित और सुमित गुप्ता के ठिकानों पर छापा मारा है। जीएसटी विभाग ने पहले भी अमित, सुमित और शिव को गिरफ्तार किया था।